लाइव न्यूज़ :

न्याय विभाग अब संवाददाताओं के रिकॉर्ड हासिल नहीं करेगा

By भाषा | Updated: June 5, 2021 22:11 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच जून (एपी) अमेरिकी न्याय विभाग ने शनिवार को कहा कि वह लीक हुई सूचनाओं की जांच के दौरान गोपनीय तरीके से संवाददाताओं के रिकॉर्ड हासिल नहीं करेगा। यह एक नीतिगत बदलाव है। पूर्व में खबरिया संगठन और प्रेस की स्वतंत्रता के लिये काम करने वाले समूह गोपनीय तरीके से पत्रकारों के रिकॉर्ड हासिल करने की निंदा करते रहे हैं।

नीति में यह बदलाव राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा पिछले महीने इस बारे में संकल्प व्यक्त करने के बाद आया है। उन्होंने कहा था कि पत्रकारों का रिकॉर्ड जब्त करना “बिल्कुल गलत” है और उनका न्याय विभाग इस प्रक्रिया को रोकेगा।

सम्मन और अदालती आदेशों को पत्रकारों के रिकॉर्ड हासिल करने के लिये डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन प्रशासन हथकंडे के तौर पर इस्तेमाल करता रहा है, खासकर गोपनीय सूचना के लिये पत्रकारों के सूत्रों की पहचान के लिये। इस प्रक्रिया की हालांकि पिछले कुछ महीनों में नए सिरे से समीक्षा हुई क्योंकि न्याय विभाग के अधिकारियों ने तीन विभिन्न समाचार संगठनों - वाशिंगटन पोस्ट, सीएनएन और द न्यूयॉर्क टाइम्स- के पत्रकारों को सतर्क किया कि ट्रंप प्रशासन के दौरान उनके फोन रिकॉर्ड हासिल किये गए थे।

सबसे नवीनतम खुलासा शुक्रवार रात को हुआ जब टाइम्स ने उस निषेध आदेश का खुलासा किया जो अखबार को चार पत्रकारों के ईमेल रिकॉर्ड हासिल करने के प्रयासों को लेकर हो रही गोपनीय अदालती कार्रवाई के खुलासे से रोकता है।

यह विवाद ट्रंप प्रशासन के दौरान शुरू हुआ था लेकिन बाइडन के न्याय विभाग के दौरान भी मौजूद रहा और उसने अंतत: इस निषेध आदेश को वापस ले लिया।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार रात तक व्हाइट हाउस में किसी को इन निषेध आदेश की जानकारी नहीं थी लेकिन व्यापक रूप से, “लीक सूचनाओं की जांच के लिये पत्रकारों के रिकॉर्ड के लिये सम्मन जारी करना विभाग को राष्ट्रपति के नीति निर्देश के अनुरूप नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना