लाइव न्यूज़ :

चीन के साथ सीमा विवाद पर भारत के साथ ‘जबरदस्त सहयोग’ बनाए हुए है यूएस: अमेरिकी राजदूत

By भाषा | Updated: July 23, 2020 14:12 IST

भारत में अमेरिका के राजदूत ने बताया कि ट्रंप प्रशासन ने चीन के साथ सीमा विवाद पर भारत के साथ करीबी संपर्क में सहयोग बनाए रखा है। पिछले महीने तब बिगड़ गए जब गलवान घाटी में झड़प में भारत के 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अमेरिका के शीर्ष राजदूत ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने चीन के साथ हालिया सीमा विवाद पर भारत के साथ करीबी संपर्क बनाए रखा है।उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से पिछले छह महीने अभूतपूर्व रहे हैं।

वाशिंगटन: भारत में अमेरिका के शीर्ष राजदूत ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने चीन के साथ हालिया सीमा विवाद पर भारत के साथ करीबी संपर्क और ‘‘जबरदस्त सहयोग’’ बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से पिछले छह महीने अभूतपूर्व रहे हैं। गौरतलब है कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच पांच मई से पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के कई इलाकों पर गतिरोध चल रहा है। हालात पिछले महीने तब बिगड़ गए जब गलवान घाटी में झड़प में भारत के 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए।

भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर ने अमेरिका भारत व्यवसाय परिषद (यूएसआईबीसी) द्वारा आयोजित वार्षिक ‘भारत विचार शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए बुधवार को कहा, ‘‘अभी के लिए हम भारत की उत्तरी सीमा पर स्थिति को देख रहे हैं जिसमें चीन ने न केवल पश्चिमी सेक्टर बल्कि मध्य और पूर्व में भी विवाद पैदा किए। इन स्थितियों में हमने अपने भारतीय समकक्षों से करीबी संपर्क बनाए रखा और स्पष्ट तौर पर कहूं तो जबरदस्त सहयोग भी बनाए रखा।’’

अमेरिकी राजदूत की यह टिप्पणी तब आयी है जब दो दिन पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने क्षेत्र में चीनी सेना की आक्रामक गतिविधियों को ‘‘अस्थिर’’ करने वाला बताया। एस्पर ने यह भी कहा कि अमेरिका वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच हालात पर ‘‘बहुत करीबी’’ नजर रख रहा है।

जस्टर ने कहा, ‘‘हमने राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बीच कई बातचीतों को देखा है। विदेश मंत्री ने कई बार विदेश मंत्री जयशंकर से बात की है। मुझे लगता है कि यह वास्तव में उनके साथ संबंधों को मजबूत करता है।’’

उन्होंने कहा कि उप विदेश मंत्री स्टीफन बीगन ने न केवल विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ बात की बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कई समकक्षों से बात की। जस्टर ने कहा कि दोनों देशों के बीच मंत्री स्तर की कई बातचीत हुई जिनमें वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहिजर और वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस के साथ बातचीत शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिछले छह महीनों के दौरान हम एक-दूसरे के साथ बातचीत करने और विश्वास करने के एक नए स्तर पर पहुंचे हैं।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा