लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 17 जून : फ्रांस से तोहफे में मिला ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ अमेरिका में, जर्मनी ने द्वितीय विश्वयुद्ध में समर्पण किया

By भाषा | Updated: June 17, 2019 13:00 IST

आज की पीढ़ी के लिए यह तथ्य रोचक हो सकता है कि ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ अमेरिका को फ्रांस की तरफ से तोहफे में मिला था और यह 17 जून के ही दिन अमेरिका को सौंपा गया था। चार जुलाई 1776 को अमेरिका की स्वतंत्रता की स्मृति में फ्रांसीसियों द्वारा उपहार स्वरूप दिए गए ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ का निर्माण फ्रांस और अमेरिका दोनों के संयुक्त प्रयासों से किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देशिकागो में पहली बार किडनी प्रतिरोपण का ऑपरेशन हुआ।देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान 'तेजस' का बेंगलुरु में सफलतापूर्वक परीक्षण।

हर देश में कोई न कोई ऐसा स्थान, स्मारक, पर्यटन स्थल या भवन होता है, जो उसकी पहचान होता है। ताजमहल को भारत की पहचान के तौर पर देखा जा सकता है तो ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ को अमेरिका की पहचान कहा जा सकता है।

आज की पीढ़ी के लिए यह तथ्य रोचक हो सकता है कि ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ अमेरिका को फ्रांस की तरफ से तोहफे में मिला था और यह 17 जून के ही दिन अमेरिका को सौंपा गया था। चार जुलाई 1776 को अमेरिका की स्वतंत्रता की स्मृति में फ्रांसीसियों द्वारा उपहार स्वरूप दिए गए ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ का निर्माण फ्रांस और अमेरिका दोनों के संयुक्त प्रयासों से किया गया था।

दोनों देशों की सरकारों के बीच हुए एक समझौते के तहत अमेरिकी लोगों ने इस मूर्ति का आधार बनाया, जबकि फ्रांसीसी लोगों ने मूर्ति को आकार और स्वरूप दिया। तांबे की यह शानदार प्रतिमा अमेरिका के न्यूयार्क शहर के मैनहट्टन में ‘लिबर्टी द्वीप’ पर स्थित है।

 देश दुनिया के इतिहास में 17 जून की तारीख के नाम दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

 1799 : नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।

1855 : स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पहुँचा।

1938 : जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1944 : जर्मनी ने द्वितीय विश्वयुद्ध में समर्पण किया।

1970 : शिकागो में पहली बार किडनी प्रतिरोपण का ऑपरेशन हुआ।

1974 : ब्रिटेन की संसद में बम धमाका, 11 लोग घायल।

1980 : अमेरिका ने अपनी 160 परमाणु मिसाइलों को ब्रिटेन में रखने का ऐलान किया ताकि किसी भी संकट की स्थिति में इन्हें चलाया जा सके।

2002 : कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला गया।

2004 : मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले।

2004 : बगदाद में सेना के भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 लोगों की मौत।

2008 : देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान 'तेजस' का बेंगलुरु में सफलतापूर्वक परीक्षण।

2008 :रूस ने अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा 2012 तक नष्ट करने की दिशा में कदम बढ़ाया।

2008 : कनाडा सरकार ने तमिल वर्ल्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला। 

टॅग्स :हिस्ट्रीअमेरिकाफ़्रांसरूसइराक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल