दक्षिण अफ्रीका के जुलु राजा गुडविल ज्वेलिथिनी का निधन

By भाषा | Updated: March 12, 2021 18:29 IST2021-03-12T18:29:03+5:302021-03-12T18:29:03+5:30

Julu King Goodwill Jewelithini of South Africa dies | दक्षिण अफ्रीका के जुलु राजा गुडविल ज्वेलिथिनी का निधन

दक्षिण अफ्रीका के जुलु राजा गुडविल ज्वेलिथिनी का निधन

जोहानिसबर्ग, 12 मार्च दक्षिण अफ्रीका के जुलु राष्ट्र के पारंपरिक नेता किंग गुडविल ज्वेलिथिनी का एक महीने से अधिक समय तक अस्पताल में रहने के बाद 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय मीडिया में आईं खबरों के अनुसार ज्वेलिथिनी मधुमेह संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे।

आठवें जुलु राजा ज्वेलिथिनी ने 50 वर्षों से अधिक समय तक शासन किया। वह सबसे लंबे समय तक राज करने वाले जुलु राजा रहे।

जुलु राष्ट्र के पारंपरिक नेता रहते हुए वह किसी राजनीतिक पद पर नहीं रहे। हालांकि देश की लगभग लगभग 1 करोड़ 20 लाख जुलु आबादी पर उनका प्रभाव माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Julu King Goodwill Jewelithini of South Africa dies

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे