लाइव न्यूज़ :

परवेज मुशर्रफ को मौत की सजा सुनाने वाले न्यायाधीश का निधन

By भाषा | Updated: November 13, 2020 17:08 IST

Open in App

पेशावर, 13 नवंबर पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को देशद्रोह के मामले में मौत की सजा सुनाने वाले पेशावर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वकार सेठ का कोरोना वायरस संबंधी दिक्कतों के चलते इस्लामाबाद में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सेठ 58 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है। वह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दीखान जिले से संबंध रखते थे।

अधिकारियों ने कहा कि सेठ 22 अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें पेशावर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें इस्लामाबाद के कुलसुम इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया था, जहां बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया।

सेठ ने जून 2018 में पेशावर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली थी। वह उस वक्त चर्चा में आए थे जब दिसंबर 2019 में उन्होंने एक विशेष पीठ की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ को तीन नवंबर, 2007 को देश में आपातकाल लागू करने से संबंधित देशद्रोह के मामले में मौत की सजा सुनाई थी।

साल 1999 से 2008 के बीच पाकिस्तान में शासन करने वाले मुशर्रफ पहले सैन्य तानाशाह थे, जिन्हें संविधान पलटने का दोषी पाया गया था। मार्च 2016 से दुबई में रह रहे 74 वर्षीय मुशर्रफ इलाज के लिये पाकिस्तान से चले गए थे। तब से वह सुरक्षा और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर वापस नहीं लौटे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल