लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी उद्योगपति मैकेफी के शव का पोस्टमार्टम करने का न्यायाधीश ने दिया आदेश

By भाषा | Updated: June 24, 2021 18:05 IST

Open in App

मैड्रिड, 24 जून (एपी) स्पेन के अधिकारियों ने कहा है कि मैकेफी एंटीवायरस सॉफ्टवेयर बनाने वाले जॉन मैकेफी की जेल में हुई मौत के बाद एक न्यायाधीश ने पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया है।

मैकेफी को कथित कर चोरी के मामले में अमेरिका प्रत्यर्पित किया जाना था।

कातालोनिया क्षेत्र की अदालत की प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक फॉरेंसिक टीम द्वारा मैकेफी के शव का परीक्षण किये जाने की जरूरत है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। उन्होंने कहा कि इसके नतीजे आने में कुछ दिन या हफ्तों का समय लग सकता है।

अधिकारियों ने कहा है कि मौके पर पाई गई हर चीज से यही संकेत मिलता है कि 75 वर्षीय उद्योगपति ने आत्महत्या की होगी।

बार्सीलोना के उत्तर पश्चिम हिस्से में स्थित मारतोरेल की एक अदालत घटना की न्यायिक जांच कर रही है।

मैकेफी के स्पेनिश वकील जेवियर विल्लाबा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी मौत ने उनकी पत्नी और अन्य रिश्तेदारों को हैरत में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने मुवक्किल की मौत के कारणों की तह तक जाने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह शासन व्यवस्था की निर्ममता है कि 75 साल के व्यक्ति को आर्थिक अपराधों को लेकर जेल में रखा गया था।

वकील ने कहा, ‘‘दुनिया भर में वह जाने माने व्यक्ति थे, वह क्या छिपा सकते थे?’’

स्पेन के नेशनल कोर्ट ने सोमवार को यह फैसला सुनाया था कि मैकेफी को 40 लाख डॉलर की कर चोरी के आरोपों का सामना करने के लिए अमेरिका प्रत्यर्पित किया जाना चाहिए। ये आर्थिक अपराध वित्तीय वर्ष 2016 से 2018 के बीच के बताये जा रहे हैं।

न्यायाधीश ने शुरूआती अभियोग में 10 में से सात आरोप हटा दिये थे।

ब्रिटेन में जन्में मैकेफी ने अपने नाम वाली एंटीवायरस सॉफ्टवेयर कंपनी की अपनी हिस्सेदारी बेचने के बाद अपने जीवन में कुछ हैरतअंगेज फैसले लिये थे। उन्होंने दो बार अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए भी कोशिशों की थी।

मैकेफी अक्सर ही सार्वजनिक बयानों में मादक पदार्थों और हथियारों के प्रति अपने लगाव को व्यक्त करते थे, जिस कारण उन्हें कानूनी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला