लाइव न्यूज़ :

न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ नागरिक अधिकारों के उल्लंघन के दावों को किया खारिज

By भाषा | Updated: June 22, 2021 10:48 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 जून (एपी) संघीय न्यायाधीश ने उन कार्यकर्ताओं तथा नागरिक स्वतंत्रता समूहों द्वारा किए गए अधिकांश दावों को खारिज कर दिया है, जिन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन पर प्रदर्शनकारियों के नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने दावा किया था कि तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक गिरजाघर के पास तस्वीर खिंचवाने के लिए जाने से पहले, व्हाइट हाउस के पास एक पार्क से रसायनों का उपयोग करके पुलिस द्वारा बलपूर्वक लोगों को हटा दिया गया था।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश डेब्ने फ्रेडरिक ने सोमवार को कहा कि याचिका में किए गए दावे केवल काल्पनिक हैं और अदालत के लिए यह निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी कि क्या कानून प्रवर्तन अधिकारियों की कार्रवाई उचित थी या नहीं।

याचिका में आरोप लगाया गया था कि ट्रंप और तत्कालीन अटॉर्नी जनरल विलियम बर्र ने पिछले साल जून में प्रदर्शनकारियों के अधिकारों का उल्लंघन करने की साजिश रची थी।

न्यायाधीश फ्रेडरिक ने बर्र और अन्य संघीय अधिकारियों के खिलाफ दावों को खारिज कर दिया और कहा कि यह साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं है कि प्रदर्शनकारियों के अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए कोई साजिश रची गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब