लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश कोलंबिया पाइपलाइन विवाद में गिरफ्तारी के बाद रिहा किए गए पत्रकार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 12:24 IST

Open in App

प्रिंस जॉर्ज (ब्रिटिश कोलंबिया), 23 नवंबर (एपी) उत्तरी ब्रिटिश कोलंबिया में एक पाइपलाइन को लेकर जारी प्रदर्शनों के खिलाफ लागू निषेधाज्ञा को कवर करते हुए गिरफ्तार एक फोटो पत्रकार और एक वृत्तचित्र निर्माता को गिरफ्तारी के तीन दिन बाद एक कनाडाई न्यायाधीश ने रिहा कर दिया।

ब्रिटिश कोलंबिया स्थित ‘द नरवाल’ के लिए असाइनमेंट पर गई अंबर ब्रैकन और डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले माइकल टोलेडानो को इस शर्त पर रिहा कर दिया गया कि उन्हें फरवरी में अदालत में पेश होना होगा।

‘कैनेडियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स’ ने ब्रैकेन और टोलेडानो की गिरफ्तारी की निंदा की। कई समाचार संगठनों और प्रेस स्वतंत्रता संगठनों ने एक खुले पत्र में संघीय सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री मार्को मेंडिसिनो से "पत्रकारों के मौलिक अधिकारों का सम्मान करते हुए एक त्वरित प्रस्ताव लाने" का आह्वान किया।

शाही कैनेडियाई घुड़सवार पुलिस ने एक बयान में कहा कि दो लोगों, जिन्होंने "बाद में स्वतंत्र पत्रकारों के रूप में अपनी पहचान बताई" को प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के लिए खुदाई स्थल के पास निर्माणाधीन "इमारत जैसी संरचनाओं" को छोड़ने से इनकार करने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना