लाइव न्यूज़ :

आयरलैंड: दंगे के बीच पत्रकार की गोली मारकर हत्या, आतंकवादी घटना के तौर पर जांच कर रही है पुलिस

By भाषा | Updated: April 20, 2019 09:46 IST

Open in App

उत्तरी आयरलैंड में दंगों के दौरान एक पत्रकार लाइरा मैक्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या को पुलिस एक आतंकवादी घटना के तौर पर देख रही है। हिंसा में हुई हालिया वृद्धि से यह क्षेत्र संकट से जूझ रहा है। पुलिस प्रमुख मार्क हैमिल्टन ने एक बयान में कहा, 'डेरी शहर के क्रेग्गन में हिंसा के दौरान पत्रकार लायरा मैक्की की योजना बनाकर हत्या कर दी गई।' 

डेरी शहर को लंदनडेरी नाम से भी जाना जाता है। रिपब्लिकन राजनीतिक दल साओराध ने कहा कि जब पुलिस गोली चला रही थी तब पार्टी के कार्यकताओं ने लोगों को बचाने की कोशिश की। उसने कहा कि 'दुर्घटनावश' पुलिस की गोली मैक्की को जा लगी। मैक्की ने इससे पहले एक तस्वीर पोस्ट की थी जो लंदनडेरी के क्रेग्गन हाउसिंग एस्टेट के दंगों की तस्वीर प्रतीत हो रही थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था, 'डेरी आज रात। पूरा पागलपन।' 

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई हिंसा की तस्वीरों में एक कार एवं वैन को आग के हवाले करते हुए और टोपी से चेहरा छिपाए हुए लोगों को पुलिस वाहनों पर पेट्रोल बम एवं पटाखे फेंकते हुए देखा जा सकता है। हैमिल्टन ने कहा, 'एक बंदूकधारी ने शहर के आवासीय इलाके में गोलीबारी की और इसके चलते मैक्की को गोली लग गई। हम इसे आतंकवादी घटना के तौर पर देख रहे हैं और हमने हत्या की जांच शुरू कर दी है।' हालांकि बाद में पुलिस ने कहा कि वह एक से अधिक व्यक्ति की तलाश कर रही है।

टॅग्स :आयरलैंडआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

क्रिकेट19 साल बाद बेलफास्ट में मैच खेलेगी टीम इंडिया?, आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को टी20 सीरीज?

भारत326 दिन ऑपरेशन और 7 खूंखार आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में सेना और पुलिस ने ऐसे दिया अंजाम

भारतJammu and Kashmir: सेना के बहादुर कुत्ते टायसन ने किश्तवाड़ मुठभेड़ में पहली गोली खाई और टाप जैश कमांडर को मारने में मदद की

भारतभारत में आतंकी हमले की साजिश का भंडाफोड़, 8 संदिग्ध गिरफ्तार; बड़ी साजिश का पर्दाफाश

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा