वियतनाम युद्ध पर किताब लिखनेवाले पत्रकार जोसेफ गैलोवे का निधन

By भाषा | Updated: August 19, 2021 10:49 IST2021-08-19T10:49:26+5:302021-08-19T10:49:26+5:30

Journalist Joseph Galloway, who wrote book on Vietnam War, dies | वियतनाम युद्ध पर किताब लिखनेवाले पत्रकार जोसेफ गैलोवे का निधन

वियतनाम युद्ध पर किताब लिखनेवाले पत्रकार जोसेफ गैलोवे का निधन

वॉशिंगटन, 19 अगस्त (एपी) लंबे समय तक विदेश में अमेरिकी संवाददाता रहे जोसेफ एल गैलोवे का निधन हो गया। वह वियतनाम युद्ध पर किताब लिखने के लिए जाने जाते हैं, जिस पर हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है। टेक्सास के रेफ्यूजियो के निवासी गैलोवे 22 वर्षों तक यूनाइटेड प्रेस इंटरनेशनल के ब्यूरो प्रमुख और युद्ध संवाददाता रहे। इस दौरान उन्होंने चार बार वियतनाम में सेवाएं दीं। इसके बाद वह यूएस न्यूज़ एंड एम्प, वर्ल्ड रिपोर्ट मैगजीन और नाइट रिडर समाचार पत्र में काम किया और 1991 में फारस खाड़ी युद्ध की रिपोर्टिंग की। गैलोवे की पत्नी ग्रेस गैलोवे ने बताया कि पत्रकार का निधन बुधवार सुबह हुआ। वह नॉर्थ कैरोलाइना के कोनकॉर्ड में अपने आवास के निकट के ही अस्पताल में भर्ती थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक सौतेली बेटी है। उन्होंने अमेरिकी सेना के सेवानिवृत्त लेफ़्टिनेंट जनरल हाल मूर के साथ मिलकर ‘ वी वर सोल्जर्स वन्स’ किताब लिखी। इस पर 2002 में ‘वी वर सोल्जर्स’ फिल्म बनी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Journalist Joseph Galloway, who wrote book on Vietnam War, dies

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Hollywood