लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप की रैली में शामिल हुआ पत्रकार कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया

By भाषा | Updated: June 27, 2020 11:13 IST

डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान के छह कर्मचारी और ओकलाहोमा रैली के लिए काम कर रही गोपनीय सेवा के दो सदस्य भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ओकलाहोमा में पिछले हफ्ते कोविड-19 के मामलों में हर रोज वृद्धि हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप की रैली में शामिल होने वाले एक पत्रकार ने कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। ओकलाहोमा वॉच के पत्रकार पॉल मोनीस ने बताया कि उसे अपने संक्रमित होने की जानकारी शुक्रवार को मिली

ओकलाहोमा सिटी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पिछले हफ्ते टुल्सा में हुई रैली में शामिल होने वाले एक पत्रकार ने कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। ओकलाहोमा वॉच के पत्रकार पॉल मोनीस ने बताया कि उसे अपने संक्रमित होने की जानकारी शुक्रवार को मिली। मोनीस ने ट्वीट किया, ‘‘मैं हैरान हूं। मुझमें अभी तक कोई लक्षण नहीं है और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। यहां तक कि आज सुबह मैं पांच मील तक दौड़ा।’’

उसने बताया कि वह शनिवार को बीओके सेंटर में करीब छह घंटे तक रैली में रहा और उसने मास्क पहना था तथा सामाजिक दूरी का पालन किया था। सिर्फ कुछ खाने-पीने के लिए वह भीड़ में घुसा था। उसने बताया कि इस दौरान वह राष्ट्रपति के करीब नहीं आया। ओकलाहोमा सिटी-काउंटी स्वास्थ्य विभाग में महामारी विज्ञानी ने बताया कि यह पता लगाना मुश्किल है कि क्या वह रैली में कोरोना वायरस के संपर्क में आया।

मोनीस ने कहा, ‘‘मैं विश्वास के साथ नहीं कह सकता कि मैं रैली में कोरोना वायरस के संपर्क में आया।’’ गौरतलब है कि ट्रंप के प्रचार अभियान के छह कर्मचारी और ओकलाहोमा रैली के लिए काम कर रही गोपनीय सेवा के दो सदस्य भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ओकलाहोमा में पिछले हफ्ते कोविड-19 के मामलों में हर रोज वृद्धि हुई है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट