लाइव न्यूज़ :

जॉर्डन के शाही परिवार ने जारी किया बयान, परिवार के बीच सार्वजनिक झगड़ा शांत होने की कही बात

By भाषा | Updated: April 6, 2021 16:51 IST

Open in App

बेरूत, छह अप्रैल (एपी) जॉर्डन के महल और शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य के एक विश्वासपात्र ने बयान जारी कर कहा है कि शाह अब्दुल्ला द्वितीय और उनके सौतेले भाई युवराज हमजा के बीच अभूतपूर्व सार्वजनिक झगड़े को मध्यस्थता के माध्यम से सफलतापूर्वक सुलझा लिया गया है।

पेशेवर मध्यस्थ, हमजा के विश्वासपात्र और शाही परिवार के दोस्त मलिक आर दहलान की ओर से यह बयान ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को भेजा गया। दहलान ‘कानून एवं नीति संबंधी कुरैश संस्था’ के प्रधानाध्यापक हैं, जिसके साथ हमजा जुड़े हुए हैं।

इसमें कहा गया, “शाही हाशिम परिवार के डीन युवराज अल हसन बिन तलाल की मध्यस्थता आज सफल रही और मैं जल्द ही समाधान की उम्मीद कर रहा हूं।”

बयान में कहा गया, ‘‘यह अफसोसनाक घटना एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी की बेढंगी कार्रवाई और एक सरकारी अधिकारी की गलत बयानबाजी का परिणाम थी। यह मामला परिवार के बीच रहना चाहिए था।’’

इसमें कहा गया, “शाही हाशिम परिवार का मध्यस्थता का लंबा इतिहास एवं परंपरा रही है जो इसकी लोकप्रियता के कई कारणों में से एक है।”

बयान के मुताबिक, “इस क्षण को तनाव के क्षण के तौर पर देखा जाना चाहिए और शाह अपने विवेक से, इस अवसर का परिवार को साथ लाने, विधि व्यवस्था को बरकरार रखने और इस मामले का उचित गरिमा के साथ समाधान करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?