लाइव न्यूज़ :

नये ऑडियो से जॉर्डन का विदेशी साजिश का दावा कमजोर पड़ा

By भाषा | Updated: April 6, 2021 17:11 IST

Open in App

यरुशलम, छह अप्रैल (एपी) जॉर्डन के राजनीतिक संकट पर मंगलवार को एक नयी ऑडियो रिकार्डिंग सामने आयी जो इस बात का इशारा करती है कि अधिकारियों ने अंदरूनी आलोचकों के साथ बैठक करने को लेकर पूर्व युवराज को मुंह बंद कराने का प्रयास किया।

इस ऑडियो से इस दावे पर भी संदेह उत्पन्न हुआ है कि पूर्व युवराज पश्चिम समर्थित शासन को अस्थिर करने के लिए विदेशी साजिश में शामिल थे।

ऐसा जान पड़ता है कि इस ऑडियो में युवराज हमजा और सेना प्रमुख के बीच की विस्फोटक बैठक की बातचीत रिकार्ड किया गया है। इस बैठक के बाद शाही परिवार के शीर्ष सदस्यों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गया था। इस बैठक से युवराज और सुरक्षा तंत्र के बीच गहरे तनाव का भी संकेत मिला है जिससे राजा अब्दुला द्वितीय और उनके सौतेले भाई के बीच टकराव को शायद बल मिला।

यह रिकार्डिंग शनिवार को की गयी थी और यह तब सामने आयी जब राजमहल और युवराज हमजा के करीबी मध्यस्थ ने कहा कि राजपरिवार संकट के समाधान की प्रक्रिया में जुटा है। इस रिकार्डिंग के सामने आने के कुछ घंटे बाद जॉर्डन ने इस घटना से संबंधित ब्योरों के प्रकाशन पर रोक की घोषणा की।

सेनाप्रमुख जनरल युसूफ हुनीति शनिवार को युवराज के महल में उन्हें यह बताने आये थे कि उन्हें नजरबंद रखा जा रहा है।

रिकार्डिंग में सेना प्रमुख यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि पूर्व युवराज को उन लोगों के साथ बैठक करने के लिए दंडित किया जा रहा है जो जरूरत से ज्यादा बोलने लगे हैं।

इस पर युवराज नाराज हो जाते हैं और आरोप लगाते हैं कि जनरल उन्हें धमकी दे रहे हैं । ऑडियो में युवराज कहते हुए नजर आते हैं कि उन्हें राजपरिवार के किसी सदस्य को आदेश देने का अधिकार नहीं है।

जॉर्डन के विदेश मंत्री ने रविवार को युवराज हमजा पर ‘दुर्भावना’ से विदेशी तत्वों के साथ साजिश रचने का आरोप लगाया था और कहा था कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया।

विदेश मंत्री अयमान सफादी ने कहा था कि साजिश नाकाम कर दी गयी।

उन्होंने कहा , ‘‘यह स्पष्ट हो गया है कि वे एक खास मंसूबे के साथ बढे थे और साजिश रच रहे थे।’’

उन्होंने बताया कि प्रिंस के दो वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा 14-16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विदेश मंत्री के इस बयान से एक दिन पहले शासक अब्दुल्ला द्वितीय की उनके सौतेले भाई हमजा को नजरबंद कर दिया गया था। जॉर्डन में सत्तारूढ़ राजशाही के भीतर कलह का यह दुर्लभ सार्वजनिक मामला है।

हमजा ने शनिवार को जारी एक वीडियो संदेश में किसी भी साजिश का हिस्सा होने से इनकार किया था। उन्होंने सत्ता पर भ्रष्टाचार एवं अक्षमता का आरेाप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब