लाइव न्यूज़ :

माउंट एवरेस्ट की संयुक्त नपाई नेपाल के साथ संबंधों में नया मील का पत्थर : चीन

By भाषा | Updated: December 9, 2020 18:02 IST

Open in App

बीजिंग, नौ दिसंबर चीन ने नेपाल के साथ मिलकर माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई नापने के संयुक्त प्रयास को बुधवार को दोनों देशों के बीच मित्रता में मील का नया पत्थर बताया। इसके सरकारी मीडिया ने कहा कि यह कुछ बचे द्विपक्षीय विवादों के समाधान के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

माउंट एवरेस्स्ट को फिर से नापने के बाद नेपाल और चीन ने मंगलवार को संयुक्त रूप से घोषणा की कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी अब 86 सेंटीमीटर और ऊंची है और अब इसकी ऊंचाई 8848.86 मीटर है। भारत ने छह दशक पहले 1954 में माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई नापी थी।

माउंट एवरेस्ट की संशोधित ऊंचाई से दोनों पड़ोसियों के बीच दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत की ऊंचाई को लेकर दशकों पुराने विवाद का अंत हो गया।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘‘माउंट कोमोलांगमा की नई ऊंचाई चीन-नेपाल मित्रता में मील का नया पत्थर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस वर्ष दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की 65वीं वर्षगांठ है। समन्वित प्रयासों के साथ बीआरआई (बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव) सहयोग धीरे-धीरे आगे बढ़ा है।’’

झाओ ने कहा, ‘‘माउंट कोमोलांगमा की नई ऊंचाई चीन-नेपाल सहयोग में नई ऊंचाई का प्रतीक है।’’

संयुक्त सर्वेक्षण इसलिए महत्वपूर्ण है कि चीन का मत 2018 में माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को लेकर नेपाल से भिन्न था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला