लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में आसन्न मानवीय संकट से बचने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त प्रयास जरूरी : बाजवा

By भाषा | Updated: December 20, 2021 21:32 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 20 दिसंबर पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने युद्ध से जर्जर अफगानिस्तान को आसन्न मानवीय संकट से बचाने के लिए सोमवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त रूप से प्रयास करने की बात कही।

अफगानिस्तान पर अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि थॉमस वेस्ट के साथ बातचीत के दौरान जनरल बाजवा ने उक्त बात कही। वेस्ट ने रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय में जनरल बाजवा से मुलाकात की।

सेना द्वारा जारी बयान के अनुसार, बैठक में परस्पर हित के मुद्दों, अफगानिस्तान के मौजूदा सुरक्षा हालात और द्विपक्षीय सहयोग के अवसरों पर चर्चा हुई।

बयान के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास पर बल देते हुए जनरल बाजवा ने कहा कि अस्थिर अफगानिस्तान दुनिया और क्षेत्र दोनों ही के लिए सही नहीं है।

युद्ध से जर्जर देश से अमेरिकी और नाटो सैनिकों की वापसी के दौरान अगस्त, 2021 में काबुल पर फिर से तालिबान का कब्जा होने के बाद अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था बेहद खराब स्थिति में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल