लाइव न्यूज़ :

जॉनसन ने ब्रिटेन की बूस्टर टीकाकरण सफलता की प्रशंसा की

By भाषा | Updated: December 31, 2021 16:43 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 31 दिसंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में देश के कोविड-19 रोधी अभियान की सराहना की। ओमीक्रोन स्वरूप के मामले बढ़ने के बीच इंग्लैंड में अभी तक 10 पात्र वयस्कों में से सात टीके की खुराक ले चुके हैं।

जॉनसन ने घोषणा की है कि सरकार ने 2021 के अंत तक हर पात्र वयस्क को कोविड-19 की बूस्टर खुराक लेने का मौका देने का लक्ष्य पूरा कर लिया है और उन्होंने आग्रह किया कि जिन लोगों ने बूस्टर खुराक या पहली या दूसरी खुराक नहीं ली है तो वे खुराक ले लें।

उनका यह संदेश ऐसे वक्त में आया है जब देश में कोविड-19 के दैनिक रिकॉर्ड 183,213 मामले आए हैं जिनमें से ज्यादातर मामले ओमीक्रोन स्वरूप के आए हैं।

जॉनसन ने कहा, ‘‘नववर्ष की शुभकामनाएं। 2022 लगभग आ गया है। हमारे रास्ते में जो भी चुनौतियां आ रही है और आने वाले हफ्तों तथा महीनों में जो भी चिंताएं होंगी खासतौर से ओमीक्रोन को लेकर और अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने को लेकर तो हम एक बात कह सकते हैं - 31 दिसंबर तक हमारी स्थिति पिछले साल के मुकाबले बेहतर है।’’

उन्होंने नव वर्ष के जश्न समारोहों में एहतियात बरतने का अनुरोध करते हुए कहा, ‘‘जैसा कि मैं आज रात नववर्ष की पूर्व संध्या पर बोल रहा हूं, हमने अपना लक्ष्य पूरा कर लिया है, हमने बूस्टर खुराक लेने की गति दोगुनी कर दी है। और यह बड़े राष्ट्रीय प्रयास का नतीजा है कि हम आज रात जश्न मना सकते हैं।’’

टीकों का विरोध करने वाले लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि बीमारी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है उन्हें उन लोगों पर गौर करना चाहिए जो अब अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं क्योंकि ‘‘ये आप भी हो सकते हैं।’’

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने नव वर्ष तक सभी वयस्कों को कोविड-19 रोधी बूस्टर खुराक देने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। मैं इस साल राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के कर्मियों और स्वयंसेवकों के असाधारण प्रयासों के लिए बहुत आभारी हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा