लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में शानदार नेतृत्व करने को लेकर जॉनसन ने मोदी की सराहना की

By भाषा | Updated: March 17, 2021 17:22 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 17 मार्च ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में शानदार नेतृत्व करने को लेकर अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी की बुधवार को सराहना की।

जॉनसन ने कहा कि अगले महीने उनकी नयी दिल्ली की यात्रा के दौरान ‘‘मित्र’’ के साथ वार्ता के एजेंडा में सतत भविष्य के लिए ब्रिटेन और भारत के साझा दृष्टिकोण सहित कई मुद्दे शामिल रहेंगे।

आपदा प्रतिरोधक आधारभूत ढांचा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीडीआरआई) को संबोधित करते हुए जॉनसन ने इसकी मेजबानी करने को लेकर मोदी का शुक्रिया अदा किया।

यह सम्मेलन डिजिटिल माध्यम से आयोजित किया गया है। मोदी ने इसका उदघाटन किया है।

जॉनसन ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में शानदार नेतृत्व करने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की और भारत के नेतृत्व में तथा ब्रिटेन की सह-अध्यक्षता में सीडीआरआई की उत्कृष्ट पहल का स्वागत किया।

जॉनसन के अप्रैल के अंत में भारत की यात्रा करने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला