लाइव न्यूज़ :

शानदार नेतृत्व को लेकर जॉनसन ने मोदी की सराहना की

By भाषा | Updated: March 17, 2021 17:57 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 17 मार्च ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में शानदार नेतृत्व करने को लेकर अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी की बुधवार को सराहना की।

जॉनसन ने कहा कि अगले महीने उनकी नयी दिल्ली की यात्रा के दौरान ‘‘मित्र’’ के साथ वार्ता के एजेंडा में सतत भविष्य के लिए ब्रिटेन और भारत के साझा दृष्टिकोण सहित कई मुद्दे शामिल रहेंगे।

आपदा प्रतिरोधक आधारभूत ढांचे पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीडीआरआई) को संबोधित करते हुए जॉनसन ने इसकी मेजबानी करने को लेकर मोदी का शुक्रिया अदा किया।

यह सम्मेलन डिजिटिल माध्यम से आयोजित किया गया है। मोदी ने इसका उद्घाटन किया है।

जॉनसन ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में शानदार नेतृत्व करने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की और भारत के नेतृत्व में तथा ब्रिटेन की सह-अध्यक्षता में सीडीआरआई की उत्कृष्ट पहल का स्वागत किया।

उन्होंने लंदन में डाऊनिंग स्ट्रीट से जारी अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘हम अपने राष्ट्रों और वैश्विक समुदाय के सतत भविष्य के लिए साझा दृष्टिकोण रखते हैं तथा मैं इस पर और कई अन्य मुद्दों पर अपनी आगामी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ चर्चा करने की आशा करता हूं। ’’

जॉनसन के अप्रैल के अंत में भारत की यात्रा करने की संभावना है।

भारत और ब्रिटेन सीडीआरआई के सह-अध्यक्ष हैं और वे फिलहाल इसे एक बहु देशीय संगठन बनाने के लिए साथ मिल कर काम कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य छोटे द्वीपीय देशों को जलवायु एवं आपदा प्रतिरोधक बुनियादी ढांचे में मदद करना है।

वहीं, मोदी ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, ‘‘...हम सभी एक ही नाव पर सवार हैं। महामारी ने हमें याद दिलाया है जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं होगा तब तक कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। ’’

बुधवार से शुक्रवार तक चलने वाले कार्यक्रम की मेजबानी भारत कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा