लाइव न्यूज़ :

जॉनसन एंड जॉनसन का एक खुराक वाला टीका कोविड-19 से बचाएगा, उपयोग पर अंतिम फैसला जल्द

By भाषा | Updated: February 24, 2021 22:07 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 फरवरी (एपी) जॉनसन एंड जॉनसन की एक मात्र खुराक वाले कोविड-19 के टीके पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के स्वतंत्र सलाहकार शुक्रवार को चर्चा करने वाले हैं, जिसके आधार पर इसके उपयोग की कुछ दिनों के अंदर अनुमति दी जा सकती है।

एफडीए के वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है कि यह टीका कोविड-19 के मध्यम से गंभीर स्तर के संक्रमण को रोकने के लिए करीब 66 प्रतिशत प्रभाव क्षमता रखता है।

एफडीए ने कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन के इस टीके की दो के बजाय सिर्फ एक खुराक देने की जरूरत होगी और यह उपयोग के लिए सुरक्षित है।

एफडीए अमेरिका के लिए तीसरे टीके की अनुमति देने से बस एक कदम दूर है। शुक्रवार को एजेंसी के स्वतंत्र सलाहकार इस बारे में चर्चा करेंगे कि क्या इस टीके की अनुमति देने के लिए पर्याप्त रूप से ठोस साक्ष्य उपलब्ध हैं। उस सलाह के आधार पर एफडीए द्वारा कुछ दिनों के अंदर एक अंतिम फैसला करने की उम्मीद है।

अमेरिका में अब तक करीब 4.45 करोड़ लोगों को फाइजर या मोडेरना द्वारा निर्मित टीके की कम से कम एक खुराक लगी है। वहीं, दो करोड़ लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला