लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में जॉनसन एंड जॉनसन के टीके को इस्तेमाल की मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: May 28, 2021 19:59 IST

Open in App

लंदन, 28 मई (एपी) ब्रिटेन में नियामकों ने देश में उपयोग के लिए कोरोना वायरस रोधी एक और टीके को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी ने कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन द्वारा तैयार एकल-खुराक टीका ‘‘सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रभावशीलता के अपेक्षित मानकों’’ को पूरा करता है।

इस टीके को इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद देश में ऐसे टीकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है, जिन्हें मंजूरी दी गई है। इससे पहले फाइजर/बायोएनटेक, एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और मॉडर्ना द्वारा विकसित दो-खुराक टीकों को मंजूरी दी गई थी।

नियामक ने कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन की सहायक कंपनी जेनसेन द्वारा विकसित टीका कोविड​​​​-19 संक्रमण को रोकने में कुल मिलाकर 67 प्रतिशत और गंभीर बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने से रोकने में 85 प्रतिशत प्रभावी पाया गया है। इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर संग्रहीत किया जा सकता है। नियामक ने कहा कि इससे यह टीका ‘‘देखभाल इकाइयों और अन्य स्थानों के लिए वितरण के लिए आदर्श है।’’

ब्रिटेन ने दिसंबर से तेजी से टीके लगाए हैं। लगभग 58 प्रतिशत आबादी को कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है और लगभग 35 प्रतिशत ने दो खुराक प्राप्त की हैं।

ब्रिटेन में हाल के दिनों में कोरोना वायास के नये प्रकार के मामलों में मामूली वृद्धि देखी गई है, जिसे वायरस के पहले के प्रकारों की तुलना में अधिक संक्रामक माना गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?