लाइव न्यूज़ :

जॉनसन एंड जॉनसन ने यूरोप में अपना कोविड रोधी टीका लाने में देरी करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 13, 2021 20:11 IST

Open in App

बर्लिन, 13 अप्रैल (एपी) जॉनसन एंड जॉनसन ने कहा है कि वह यूरोप में अपने कोरोना वायरस रोधी टीके को लाने में कुछ विलंब कर रहा है। इस बीच अमेरिका में खून के थक्के जमने के कुछ दुर्लभ मामलों की जांच हो रही है।

कंपनी ने अपने निर्णय की घोषणा मंगलवार को की। इससे पहले अमेरिका के नियामक ने कहा था कि वह इस कंपनी का टीका लगाए जाने पर रोक की सिफारिश कर रहे हैं क्योंकि वह खून के खतरनाक थक्के जमने की रिपोर्टों की जांच कर रहे हैं।

कंपनी ने कहा, “ हम यूरोपीय स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर इन मामलों की समीक्षा कर रहे हैं।”

उसने कहा, “ हमने यूरोप में अपना टीका लाने में विलंब करने का निर्णय किया है।”

टीके की हजारों खुराकों की खेप आगामी कुछ सप्ताह में यूरोप पहुंचनी थी।

इससे पहले मंगलवार को दिन में जर्मनी में जॉनसन एंड जॉनसन से टीके से टीकाकरण रोकने की संभावना पर पूछने जाने पर स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कार्यक्रम में तत्काल बदलाव की कोई योजना नहीं है।

यूरोपीय चिकित्सा एजेंसी ने कहा कि उसने जॉनसन एंड जॉनसन टीका लगवाने वाले लोगों में खून के थक्के जमने की रिपोर्ट की समीक्षा शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब