लाइव न्यूज़ :

जॉनसन एंड जॉनसन 23 करोड़ डालर का मुआवजा देने को हुई राजी

By भाषा | Updated: June 26, 2021 23:22 IST

Open in App

न्यूयार्क, 26 जून (एपी) जॉनसन एंड जॉनसन न्यूयार्क राज्य को 23 करोड़ डालर देने के लिए राजी हो गई ताकि उस दावे का निस्तारण किया जा सके जो ओपियोइड (एक प्रकार का दर्दनिवारक पदार्थ) संकट को लेकर किया गया था। अटार्नी जनरल लेटीटिया जेम्स ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जेम्स ने इसकी घोषणा करते हुए एक बयान में कहा कि दवा निर्माता कंपनी न्यूयार्क के साथ देश भर में ओपियोइड के निर्माण और वितरण को समाप्त करने के लिए भी सहमत हो गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी ने इस आग (दवा संकट) को हवा देने में मदद की किंतु आज वे न केवल न्यूयार्क बल्कि समूचे देश में ओपियोइड कारोबार को त्यागने के लिए प्रतिबद्धता जता रहे हैं।’’

इस करार के तहत जेम्स द्वारा 2019 में किए गये एक मुकदमे से जॉनसन एंड जॉनसन को निजात मिल जाएगी जिसकी सुनवाई अगले सप्ताह लांग आईलैंड में शुरू होने वाली थी। यह उन मुकदमों में शामिल है जो पिछले दो दशकों में हुई करीब 50 हजार लोगों की मौत से संबंधित हैं।

जॉनसन एंड जॉनसन की ओर से जारी बयान में अटार्नी जनरल की घोषणा को कमतर करने का प्रयास किया गया। इसमें कहा गया कि यह करार दो दर्दनिवारकों को लेकर है जिसका विकास उसकी सहायक कंपनी ने किया है। कंपनी के अनुसार इन दर्द निवारकों की बाजार में मात्र एक प्रतिशत हिस्सेदारी थी और वे अब अमेरिका में नहीं बेचे जाते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात