लाइव न्यूज़ :

जॉनसन ने ग्लास्गो में जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: November 1, 2021 19:48 IST

Open in App

ग्लास्गो, एक नवंबर (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि दुनिया विनाश के कगार पर खड़ी है।

जॉनसन ने गर्म होती धरती की स्थिति की तुलना काल्पनिक किरदार ‘जेम्स बांड’ से की जिस पर एक ऐसा बम लिपटा हुआ है जो दुनिया का विनाश कर सकता है तथा बांड उसे निष्क्रिय करने का प्रयास कर रहा है। जॉनसन ने सोमवार को वैश्विक नेताओं के सामने कहा कि “हम लगभग वैसी ही स्थिति में हैं और दुनिया को समाप्त कर देने वाला बम काल्पनिक नहीं बल्कि वास्तविक है।”

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन का खतरा कोयले, तेल और प्राकृतिक गैस को जलाने से पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सब ग्लास्गो में शुरू हुआ था जब जेम्स वाट ने कोयले से चलने वाले भाप के इंजन का अविष्कार किया था। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने जलवायु पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन का उद्घाटन किया जिसका लक्ष्य कार्बन उत्सर्जन पर लगाम लगाने संबंधी समझौते को मूर्त रूप देना है।

इस सम्मेलन का उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन में इस हद तक कटौती करने पर सहमति बनाना है कि वैश्विक ताप औद्योगिकीकरण से पूर्व के स्तर से डेढ़ डिग्री सेल्सियस कम रहे। जॉनसन ने सम्मेलन में कहा कि अभी इस पर कार्रवाई करने का समय है।

उन्होंने कहा कि विश्व के जो 130 से ज्यादा नेता एकत्र हुए हैं उनकी औसत आयु 60 वर्ष से अधिक है जबकि जलवायु परिवर्तन से सर्वाधिक प्रभावित होने वाली पीढ़ी का अभी जन्म नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब