लाइव न्यूज़ :

जॉनसन ने लड़कियों की शिक्षा के लिए एक विशेष दूत नियुक्त किया

By भाषा | Updated: January 16, 2021 20:00 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन ,16 जनवरी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लड़कियों की शिक्षा के लिए नई विशेष दूत की नियुक्ति की शनिवार को घोषणा की और कहा कि शिक्षा के माध्यम से लड़िकयों और महिलाओं को सशक्त बनाना जी 7 समूह की इस वर्ष अध्यक्षता में तहत ब्रिटेन का मुख्य लक्ष्य है।

जी 7अथवा ‘ग्रुप ऑफ सेवेन’ कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे लोकतंत्रों का एक अंतर सरकारी समूह है। इस समूह का अगला शिखर सम्मेलन ब्रिटेन में जून माह में होना है।

प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा, ‘‘ मेरा दृढ़ता से यह मानना है कि लड़कियों की शिक्षा देना समुदायों को गरीबी से बाहर निकालने, लैंगिक हिंसा को समाप्त करने और महामारी से उबरने के बाद वापस आगे बढ़ने का सबसे आसान और सबसे परिवर्तनकारी रास्ता है। इससे न सिर्फ किसी एक महिला या लड़की का नसीब बदलेगा बल्कि समुदाओं और देशों का नसीब बदलेगा।’’

उन्होंने कहा,‘‘ इसलिए मुझे लड़कियों की शिक्षा को लेकर आज हेलेन ग्रांट को विशेष दूत नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है।’’

इससे पहले जॉनसन ने शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया था। इस कार्यक्रम में तीन अतिथि देशों में भारत के साथ दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया शामिल थे।

इस नयी भूमिका पर हेलेन ग्रांट ने कहा,‘‘सभी लड़कियों को 12 वर्ष तक गुणवत्ता परक शिक्षा मिले यह सरकार की प्राथमिकता है। गुणवत्ता परक शिक्षा महिलाओं को सशक्त बनाती है, गरीबी को कम करती है और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा