लाइव न्यूज़ :

जॉनसन और बाइडन पहली बार कॉर्नवाल में करेंगे मुलाकात

By भाषा | Updated: June 10, 2021 12:28 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 10 जून ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन बृहस्पतिवार को कॉर्नवाल में पहली बार मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात जी-7 नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है, जिसकी मेजबानी ब्रिटेन कर रहा है।

‘डाउनिंग स्ट्रीट’ ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच ‘अटलांटिक चार्टर’ को लेकर सहमति बन सकती है, जो युद्ध के बाद की दुनिया के लिए अपने लक्ष्यों को निर्धारित करने के लिए प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट द्वारा 1941 में दिए गए ऐतिहासिक संयुक्त बयान पर आधारित है।

मूल ‘अटलांटिक चार्टर’ में ऐतिहासिक समझौते शामिल थे, जिनसे संयुक्त राष्ट्र और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के गठन का मार्गप्रशस्त हुआ था। वहीं, 2021 ‘अटलांटिक चार्टर’ को उन मूल्यों को प्रतिध्वनित करने और नई साझेदारियों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें अमेरिका और ब्रिटेन के बीच विनिमय के लिए एक नया ‘ट्रैवल टास्कफोर्स’ शामिल है।

जॉनसन ने कहा, ‘‘ चर्चिल और रूजवेल्ट को विनाशकारी युद्ध के बाद दुनिया को कैसे पटरी पर लाया जाए, इस सवाल का सामना करना पड़ा था, वहीं आज हमें बुहत ही अलग लेकिन कम डरावनी चुनौती से निपटना होगा... वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से कैसे बेहतर कल का निर्माण करें ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ और जैसा हम करते आए हैं, ब्रिटेन और अमेरिका सबसे करीबी और सबसे बड़े सहयोगी हैं, जो विश्व के स्थिर और समृद्ध भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति बाइडन और मैं बृहस्पतिवार को जो समझौते करेंगे, वे हमारे साझा मूल्यों और दृष्टिकोण पर आधारित होंगे और एक स्थायी वैश्विक सुधार की नींव रखेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ 80 साल पहले अमेरिका के राष्ट्रपति और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बेहतर भविष्य का वादा करते हुए एकसाथ आए थे। आज हम भी वही करेंगे।’’

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के प्रकोप के बाद पहली बार जी-7 के नेता कॉर्नवाल में शुक्रवार को बैठक करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक