लाइव न्यूज़ :

‘मैकएफी एंटीवायरस सॉफ्टवेयर’ के निर्माता जॉन मैकएफी की स्पेन की जेल में मौत

By भाषा | Updated: June 24, 2021 08:51 IST

Open in App

मैड्रिड, 24 जून (एपी) मैकएफी एंटीवायरस सॉफ्टवेयर बनाने वाले जॉन मैकएफी बार्सिलोना के निकट स्थित जेल की कोठरी में मृत मिले हैं। एक सरकारी अधिकारी ने यह बताया।

इसके कुछ घंटे पहले स्पेन की एक अदालत ने 75 वर्षीय मैकएफी को स्पेन से अमेरिका प्रत्यर्पित करने के पक्ष में आरंभिक आदेश दिया था। मैकएफी पर अमेरिका में कर संबंधी आपराधिक आरोप हैं।

क्षेत्रीय कातालूनिया सरकार की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि जेल कर्मियों ने मैकएफी को बचाने का पूरा प्रयास किया। जेल के चिकित्सा दल ने उनकी मौत की पुष्टि की। हालांकि इस बयान में मैकएफी का नाम नहीं लिया गया है लेकिन यह कहा गया है कि वह 75 वर्षीय अमेरिकी नागरिक है जिसे उसके देश प्रत्यर्पित किया जाना था। हालांकि सरकारी सूत्रों ने बुधवार को एपी को पुष्टि की कि मरने वाला व्यक्ति मैकएफी ही था।

स्पेन की राष्ट्रीय अदालत ने सोमवार को मैकएफी को प्रत्यर्पित करने के पक्ष में फैसला सुनाया था। हालांकि अपनी याचिका में मैकएफी ने इस महीने की शुरुआत में दलील दी कि उनके खिलाफ आरोप राजनीति से प्रेरित हैं और अगर उन्हें अमेरिका भेज दिया जाता है तो उनकी बाकी उम्र जेल में कटेगी।

अदालत के आदेश को बुधवार को सार्वजनिक किया गया और इसके खिलाफ अपील का रास्ता भी खुला रखा गया। प्रत्यर्पित करने संबंधी अंतिम आदेश के लिए स्पेन के मंत्रिमंडल की मंजूरी आवश्यक होती।

मैकएफी को अमेरिकी राज्य टेनेसी द्वारा जारी वारंट के आधार पर बार्सिलोना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। तब एक न्यायाधीश ने आदेश दिया था कि प्रत्यर्पण पर सुनवाई का फैसला आने तक मैकएफी को हिरासत में रखा जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना