लाइव न्यूज़ :

जासूसी उपन्यासों के मशहूर लेखक जॉन ले कैर का निधन

By भाषा | Updated: December 14, 2020 09:27 IST

Open in App

लंदन, 14 दिसंबर (एपी) जासूसी उपन्यासों के मशहूर लेखक जॉन ले कैर का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

शीतयुद्ध के दौरान की जासूसी दुनिया को दर्शाते उपन्यासों से उन्हें ख्याति मिली।

उनका जन्म 19 अक्टूबर, 1931 को दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड के पुले में हुआ था। उनका नाम डेविड जॉन मूरे कॉर्नवेल था लेकिन वह जॉन ले कैर के नाम से मशहूर हुए।

ले कैर की साहित्य एजेंसी कर्टिस ब्राउन ने रविवार को बताया कि उनका निधन दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड में शनिवार को हुआ। वह कुछ समय से बीमार थे। एजेंसी ने बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित नहीं थे।

उनके परिवार ने बताया कि उनका निधन निमोनिया से हुआ।

ले कैर ने ‘द स्पाई हू केम इन फ्रॉम द कोल्ड’, ‘टिंकर टेलर सोल्जर स्पाई’ और ‘द ऑनरेबल स्कूलब्वॉय’ जैसे उपन्यास लिखे।

उपन्यासकार स्टीफन किंग ने ट्वीट किया, ‘‘जॉन ले कैर का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। यह साल बहुत दुखद रहा।’’

लेखिका मारग्रेट एटवुड ने कहा, ‘‘सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके उपन्यास 20वीं शताब्दी की जासूसी की दुनिया को समझने में अहम हैं।’’

लेखन की दुनिया में हाथ आजमाने से पहले ले कैर ने खुफिया एजेंसियों ‘एमआई5’ और ‘एमआई6’ के लिए काम किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें