राष्ट्रपति जो बाइडन, उनकी पत्नी और बेटी समेत 25 अमेरिकियों को रूस ने किया प्रतिबंधित

By रुस्तम राणा | Updated: June 28, 2022 17:12 IST2022-06-28T17:09:57+5:302022-06-28T17:12:13+5:30

अमेरिकी राष्ट्रपति को उनके साथ उनकी बेटी और पत्नी को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। रूस का यह कदम अमेरिका द्वारा लगाए जा रहे प्रतिबंधों के जवाब में है।

Joe Biden's Wife, Daughter Among 25 Americans Banned From Russia | राष्ट्रपति जो बाइडन, उनकी पत्नी और बेटी समेत 25 अमेरिकियों को रूस ने किया प्रतिबंधित

राष्ट्रपति जो बाइडन, उनकी पत्नी और बेटी समेत 25 अमेरिकियों को रूस ने किया प्रतिबंधित

Highlightsरूस का यह कदम अमेरिका द्वारा लगाए जा रहे प्रतिबंधों के जवाब में हैबैन सूची में अमेरिका के सीनेटर, प्रोफेसर, शोधकर्ता और पूर्व अधिकारी शामिल

मास्को: रूस ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके परिवार समेत 25 अमेरिकियों को अपने यहां प्रतिबंधित कर दिया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति को उनके साथ उनकी बेटी और पत्नी को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। रूस का यह कदम अमेरिका द्वारा लगाए जा रहे प्रतिबंधों के जवाब में है।

मंत्रालय ने सूची के साथ एक नोट में कहा कि रूसी राजनीतिक और सार्वजनिक हस्तियों के खिलाफ लगातार बढ़ते अमेरिकी प्रतिबंधों की प्रतिक्रिया के रूप में, 25 अमेरिकी नागरिकों को 'स्टॉप लिस्ट' में जोड़ा गया है।

मास्को द्वारा प्रतिबंधित सूची में कई अमेरिकी सीनेटर शामिल हैं, इनमें मेन के सुसान कॉलिन्स, केंटकी के मिच मैककोनेल, आयोवा के चार्ल्स ग्रासली, न्यूयॉर्क के कर्स्टन गिलिब्रैंड भी शामिल हैं। इसके अलावा लिस्ट में कई विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और शोधकर्ता और अमेरिकी सरकार के पूर्व अधिकारी भी शामिल थे।
 

Web Title: Joe Biden's Wife, Daughter Among 25 Americans Banned From Russia

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे