लाइव न्यूज़ :

जो बाइडन ने चुनाव में स्पष्ट जीत दर्ज की है : कमला हैरिस

By भाषा | Updated: November 11, 2020 11:52 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 11 नवंबर अमेरिकी की अगली उप राष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस ने कहा कि अमेरिकी स्पष्ट तौर पर जो बाइडन के पक्ष में हैं और उन्होंने (बाइडन)मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर देश के इतिहास में सबसे अधिक मत हासिल कर स्पष्ट जीत दर्ज की है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक बाइडन को अब तक 7.64 करोड़ मत मिले हैं और राष्ट्रपति निर्वाचन मंडल के 538 सदस्यों में से 279 का समर्थन हासिल हुआ है।

इसके उलट निवर्तमान राष्ट्रपति ट्रंप को 7.17 करोड़ मत हासिल हुए हैं और निर्वाचन मंडल के 214 सदस्यों का समर्थन हासिल हुआ है। निर्वाचन मंडल के 45 सदस्यों के लिए मतगणना अब भी जारी है। राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए निर्वाचल मंडल के कम से कम 270 सदस्यों का समर्थन हासिल करना जरूरी है।

ट्रंप ने नतीजों को मानने से इनकार कर दिया है लेकिन मुख्य धारा की मीडिया ने 77 वर्षीय बाइडन को विजेता घोषित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी निर्वाचन प्रणाली में पारंपरिक रूप से मीडिया नतीजों को पहले घोषित करती है और हफ्तों बाद प्रमाणिक नतीजें आते हैं।

हैरिस ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ हमारे यहां चुनाव हुआ और हमारे देश ने अपनी पसंद स्पष्ट तौर पर बता दी। जो बाइडन के पक्ष में पड़ा प्रत्येक मत यह बयान है कि स्वास्थ्य बीमा अधिकार है न कि विशेषाधिकार और हमने अमेरिकी इतिहास में सबसे अधिक मतों के साथ स्पष्ट जीत दर्ज की है।’’

हैरिस ने डेलावेयर के विलमिनंगटन में बाइडन के साथ मंच साझा करते हुए कहा, ‘‘ इन आवाजों की संख्या करीब 7.5 करोड़ है। उच्चतम न्यायालय द्वारा मामले की सुनवाई करना कुछ और नहीं लोगों की इच्छा और चुने गए राष्ट्रपति के फैसले को बदलने की कोशिश है जो कभी होने नहीं दिया जाएगा।’’

उल्लेखनीय है कि ट्रंप की टीम ने कई राज्यों के नतीजों के खिलाफ स्थानीय अदालत से लेकर उच्चतम न्यायालय में वाद दायर किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला