लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: भारतीय मूल की कमला हैरिस होंगी डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

By सुमित राय | Updated: August 12, 2020 04:27 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय मूल की कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी हैं।कमला दिसंबर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की रेस से बाहर हो गई थीं।

इस साल के अंत अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। भारतीय मूल की कमला हैरिस इस पद के लिए चुनाव लड़ने वाली वो पहली ब्लैक वुमन होंगी। कमला हैरिस की जड़ें भारत से जुड़ी हैं और वो भारतीय-जमाईका मूल की हैं।

कैलिफोर्निया से सांसद कमला हैरिस को एक समय राष्ट्रपति पद की उम्मीद्वार मानी जा रही थीं और वह जो बाइडेन को चुनौती दे रही थीं, लेकिन वह रेस से बाहर हो गईं। इसके बाद जो बाइडेन ने उन्हें उप-राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार चुना है।

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने के बाद कमला हैरिस ने कहा, "जो बिडेन अमेरिका के लोगों को एकजुट कर सकते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने पूरे जीवन में हमारे लिए संघर्ष किया है। राष्ट्रपति के रूप में वह एक ऐसा अमेरिका बनाएंगे जो हमारे आदर्शों पर खरा उतरने वाला होगा। मैं उनके साथ उपराष्ट्रपति पद के लिए पार्टी की उम्मीदवार के रूप में चुने जाने पर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं और उन्हें हमारा कमांडर-इन-चीफ बनाने के लिए सभी प्रयास करूंगी।"

कौन हैं कमला हैरिस?

55 साल की कमला हैरिस कैलिफोर्निया से सांसद हैं और दिसंबर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की रेस से बाहर हो गई थीं। कमला हैरिस का जन्म कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में हुआ था। उनकी मां का जन्म भारत में हुआ था, जबिक उनके पिता जमाइका के हैं। कमला ने हावर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। कमला कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल भी रह चुकी हैं। वह अमेरिका में पुलिस सुधार की बहुत बड़ी समर्थक हैं।

टॅग्स :कमला हैरिसअमेरिकाजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल