लाइव न्यूज़ :

डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बाइडेन बोले- ट्रंप के अमेरिकी-अफ्रीकी समर्थकों पर मैंने बिना सोचे-समझे की टिप्पणी

By भाषा | Updated: May 23, 2020 12:06 IST

अमेरिका (America) में इसी साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव (president election) होने वाले हैं। अमेरिका कोरोना से विश्व में सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां 95 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबाइडेन, अश्वेत समुदाय के बीच काफी प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम ‘ब्रेकफास्ट क्लब’ में आए थे, जब उन्होंने ट्रंप के खिलाफ बोला था। अमेरिकी अश्वेत उद्योग परिसंघ के साथ शुक्रवार (22 मई) दोपहर हुई कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान बाइडेन ने इस विवाद को शांत करने की कोशिश की।

अटलांटा: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने के प्रबल दावेदार जो बाइडेन ने स्वीकार किया कि उन्हें ‘‘बिना सोचे-समझे यह टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी’’ कि जो अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करते हैं वे “अश्वेत नहीं” हैं।

अमेरिकी अश्वेत उद्योग परिसंघ के साथ शुक्रवार (22 मई) दोपहर हुई कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान बाइडेन ने इस विवाद को शांत करने की कोशिश की। इससे पहले बाइडेन ने कहा था कि अफ्रीकी मूल के जो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन करते हैं वे “अश्वेत नहीं हैं”। बाइडेन की इस टिप्पणी ने यह विवाद खड़ा कर दिया कि क्या वे उनकी हार-जीत का फैसला करने वाले मतदाताओं को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

बाइडेन, अश्वेत समुदाय के बीच काफी प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम ‘ब्रेकफास्ट क्लब’ में आए थे। कार्यक्रम के मेजबान चार्लामांग्ने था गॉड ने बाइडेन से उन खबरों के बारे में पूछा कि वह मिनेसोटा से सांसद एमी क्लोबुचर को उपराष्ट्रपति पद पर रखने के बारे में सोच रहे हैं जो कि श्वेत हैं। मेजबान ने उन्हें बताया कि अश्वेत मतदाताओं ने “प्राइमरी में उनके राजनीतिक करियर को बचाया” और “वे उनसे कुछ उम्मीदें रखते हैं।’’

उन्होंने कहा, “मैं किसी को स्वीकार नहीं कर रहा, जिस पर विचार किया जा रहा हो।” बाइडेन ने कहा, “लेकिन मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि कई अश्वेत महिलाओं पर विचार किया जा रहा है।” बाइडेन के एक सहयोगी ने फिर साक्षात्कार बंद कराना चाहा, जिस पर कार्यक्रम के प्रस्तोता ने कहा, “आप अश्वेत मीडिया के साथ यह नहीं कर सकते।”

इसके बाद बाइडेन ने कहा, “अगर आपको यह पता करने में समस्या आ रही है कि आप मेरे समर्थन में हैं या ट्रंप के, तो आप अश्वेत नहीं हैं।’’ उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अहम मोड़ पर है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल