लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर, मध्य भारत 2020 में उग्रवादी, आतंकी गतिविधियों से प्रभावित: अमेरिकी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 17, 2021 21:43 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 17 दिसंबर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन, आईएसआईएस और अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठन भारतीय उपमहाद्वीप में सक्रिय हैं। साथ ही, जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत और मध्य भारत उग्रवादी-आतंकी गतिविधियों से प्रभावित क्षेत्र हैं। अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा आतंकवाद पर जारी नवीनतम रिपोर्ट में यह कहा गया है।

बृहस्पतिवार को जारी ‘2020 कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेररिज्म’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत सरकार ने अपनी सीमाओं के भीतर प्रमुख आतंकवादी संगठनों की मौजूदगी का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए महत्वपूर्ण कोशिश की लेकिन खतरा बना हुआ है।

हर साल प्रकाशित की जाने वाली रिपोर्ट में कहा गया है ‘‘2020 में, आतंकवाद ने भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत और मध्य भारत में माओवाद प्रभावित क्षेत्रों को प्रभावित किया। भारतीय उपमहाद्वीप में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन, आईएसआईएस और अल कायदा सहित प्रमुख आतंकवादी समूह भारत में सक्रिय हैं।’’

रिपोर्ट में जम्मू कश्मीर में अल कायदा से जुड़े संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद के कई प्रमुख सदस्यों पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई कार्रवाई का उदाहरण दिया गया है। सितंबर 2020 में, अमेरिका और भारत ने आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्य समूह की 17 वीं बैठक और तीसरी ‘यूएस-इंडिया डेजिग्नेशन डॉयलोग’ बैठक आयोजित की।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर में, भारत ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ एक और क्वाड आतंक रोधी अभ्यास आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था।

उग्रवादी समूह पूर्वोत्तर में सक्रिय हैं लेकिन आतंकवादी हिंसा के स्तर में कमी आई है। रिपोर्ट में देश में खालिस्तान समूहों की घटती उपस्थिति की का भी जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है, ‘‘सिख अलगाववादी (खालिस्तान) आंदोलन में शामिल कई संगठन भारत की सीमाओं के भीतर हाल की महत्वपूर्ण गतिविधियों में शामिल नहीं रहे हैं।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां आतंकी खतरों को रोकने में प्रभावी हैं लेकिन अंतर-एजेंसी खुफिया और सूचना साझा करने में अंतर बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘भारतीय सुरक्षा बल गश्त करने और व्यापक समुद्री और भूमि सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए सीमित क्षमता का प्रदर्शन करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला