लाइव न्यूज़ :

चिनफिंग, पुतिन बुधवार को करेंगे वार्ता

By भाषा | Updated: December 13, 2021 18:18 IST

Open in App

बीजिंग, 13 दिसंबर (एपी) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के उनके समकक्ष व्लादिमीर पुतिन बुधवार को द्विपक्षीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर डिजिटल तरीके से शिखर वार्ता करेंगे। यूक्रेन की सीमा के करीब हजारों रूसी सैनिकों के जमावड़े को लेकर रूस और पश्चिमी देशों में तनाव के बीच यह वार्ता होने वाली है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने किसी विशेष विषय का उल्लेख नहीं किया और कहा कि बुधवार की वीडियो बैठक के बाद विवरण जारी किया जाएगा। वांग ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दोनों राष्ट्राध्यक्ष इस साल चीन-रूस संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक समीक्षा करेंगे।’’ वांग ने कहा कि नेताओं द्वारा अगले साल द्विपक्षीय संबंधों की बेहतरी के लिए शीर्ष-स्तर पर रूपरेखा तैयार की जाएगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले सप्ताह आगाह किया था कि अगर रूस ने फिर से यूक्रेन पर आक्रमण किया तो ऐसी कठोर पाबंदी लगाई जाएगी कि अर्थव्यवस्था पर उसके गंभीर नतीजे होंगे। इस पर पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा था कि रूस के सैनिक अपनी सीमा के भीतर हैं और उन्होंने किसी को धमकी नहीं दी है।

हालिया वर्षों में अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था में अमेरिका के दबदबे की काट के लिए चीन और रूस के बीच सहयोग बढ़ा है। उईगुर मुस्लिमों खासकर अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न और हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक आंदोलनों पर कार्रवाई के लिए चीन भी पाबंदियों का सामना कर रहा है। व्यापार, प्रौद्योगिकी जैसे विषयों और ताईवान को धमकाने के कारण भी चीन, अमेरिका के संबंधों में तनाव है। वांग ने कहा कि चीन-रूस की द्विपक्षीय बैठक से ‘‘दोनों पक्षों के बीच उच्च स्तरीय आपसी विश्वास के और बढ़ने’’ की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल