लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक के लिए तोक्यो जाने के रास्ते में अलास्का में रुकी जिल बाइडन

By भाषा | Updated: July 22, 2021 09:10 IST

Open in App

अलास्का, 22 जुलाई (एपी) जिल बाइडन ने अमेरिका की प्रथम महिला के रूप में तोक्यो में ओलंपिक खेलों के अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए अपनी एकल अंतरराष्ट्रीय यात्रा बुधवार को आरंभ की।

जापान जाने के रास्ते में वह अलास्का में रुकी और अमेरिका लौटने से पहले उनके हवाई में रुकने की भी संभावना है। तोक्यो में ओलंपिक खेलों का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब वहां कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले छह महीने में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला दोनों ने महसूस किया कि यह महत्वपूर्ण है कि प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ‘‘उच्चतम स्तर’’ पर किया जाए और जिल बाइडन अमेरिकी एथलीटों का समर्थन करने के लिए उनके साथ जाने को लेकर उत्सुक हैं।

जिल बाइडन बृहस्पतिवार दोपहर को तोक्यो में योकोता वायुसेना अड्डे पर उतरेंगी और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और उनकी पत्नी मारिको सुगा से मुलाकात करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना