लाइव न्यूज़ :

जिल बाइडन ने सैन्य परिवार कार्यक्रम पर नये सिरे से प्रकाश डाला

By भाषा | Updated: April 8, 2021 10:18 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ अप्रैल (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने दशकों पुरानी एक पहल को अमल में लाकर सैन्य परिवारों के संघर्षों को अपनी प्राथमिकताओं में शुमार करने के अपने वादे को बुधवार को पूरा किया। इस पहल के तहत अमेरिकी नागरिकों को उन परिवारों के लिए भोजन देने या मैदान की घास काटने जैसी साधारण चीजें करने को कहा जाता है जिनके प्रियजन सशस्त्र बलों में हैं।

प्रथम महिला ने कहा कि सैन्य परिवार अमेरिका के लिए उतने ही महत्त्वपूर्ण हैं जैसे किसी जहाज के लिए पतवार होती है और उनके शारीरिक, सामाजिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य का ख्याल रखकर ही राष्ट्रीय सुरक्षा हासिल की जा सकती है।

उन्होंने व्हाइट हाउस में कहा, “हम हमारी सेना को मजबूत रखने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं जब हम परिवारों, उनके आश्रितों, देखभाल करने वालों को वह नहीं दे सकते जिसकी उन्हें जरूरत है?”

जिल बाइडन ने कहा कि ज्वाइनिंग फोर्सेज की बहाली सैन्य परिवारों के लिए रोजगार एवं उद्यम के अवसर, सूचीबद्ध अभिभावकों और पूर्व सैनिकों के 20 लाख से ज्यादा बच्चों की शिक्षा और इन परिवारों के स्वास्थ्य पर ध्यान देगी।

उन्होंने कहा कि देश में केवल एक प्रतिशत लोग पूर्ण स्वयंसेवी सेना में सेवा देते हैं। प्रथम महिला ने सेना में काम करने वाले कर्मियों के जीवनसाथियों की 22 प्रतिशत बेरोजगारी दर के रक्षा मंत्रालय के अनुमान का भी हवाला दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना