लाइव न्यूज़ :

जिल बाइडन क्रिसमस परेड दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों से मिलीं

By भाषा | Updated: December 16, 2021 12:14 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 दिसंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने उपनगरीय मिल्वौकी में क्रिसमस परेड के दौरान हुई दुर्घटना के पीड़ितों से बुधवार को मुलाकात की। परेड के दौरान भीड़ में घुसे एक वाहन की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

जिल बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति डग एम्हॉफ ने मिल्वौकी में चिल्ड्रन विस्कॉन्सिन अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने क्रिसमस परेड के दौरान हुई दुर्घटना के पीड़ितों का इलाज करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया। उनके साथ अमेरिका के सर्जन जनरल डॉ विवेक मूर्ति भी थे।

मूर्ति ने कहा, ‘‘राष्ट्र आपका बहुत आभारी है। हम आपको नहीं भूले हैं और न कभी भूलेंगे। आप हमारे जेहन में, हमारे दिलों में बने रहेंगे।’’

जर्नल सेंटिनल नामक समाचार पत्र ने बताया कि जिल बाइडन ने अस्पताल में दो घायल बच्चों और उनके परिवारों से मुलाकात की।

उन्होंने कोविड-19 रोधी टीके के महत्व पर भी जोर दिया और माता-पिता से अपने बच्चों का टीकाकरण कराने का आग्रह किया। इसके बाद बाइडन ने वेटरन्स पार्क में दुर्घटना पीड़ितों के स्मारक पर फूलों का गुलदस्ता रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

डेरेल ब्रूक्स जूनियर पर 21 नवंबर को वुकेशा में क्रिसमस परेड के दौरान भीड़ में अपना वाहन घुसाने का आरोप है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डेरेल ब्रूक्स जूनियर वहां घूम रहा था और ऐसा प्रतीत होता है कि उसने जानबूझकर लोगों को मारने की कोशिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल