लाइव न्यूज़ :

जिल बाइडन ने घायल सैनिकों के बच्चों को सम्मानित किया

By भाषा | Updated: November 11, 2021 13:07 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 नवंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने घायल सैनिकों के उन बच्चों को सम्मानित किया जो पर्दे के पीछे रहकर देश के लिए अपनी भूमिका निभाते हैं।

जिल बाइडन नौ वर्षीय गैबी नामक एक लड़की से मिली। गैबी के पिता को नौसैनिक के रूप में इराक में तैनाती के दौरान गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने गैबी की छोटी बहन अवा को भी धन्यवाद दिया।

जिल ने दोनों लड़कियों से कहा कि वे ‘‘अपने परिवार को बहुत गौरवान्वित करें।’’उन्होंने कहा कि वह अक्सर 2009 में ‘वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर’ का दौरा करती थीं, जब अफगानिस्तान और इराक में युद्ध चल रहे थे।

उन्होंने कहा कि वह अभी भी उन अस्पताल के कमरों में बच्चों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन घायल बच्चों के पास बैठती थी, और उनके साहस और बलिदान की कहानियां सुनती थी।’’

जिल ने कहा कि वह समझती हैं कि बच्चों का जीवन कितना कठिन हो सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें अकेले इस आघात का सामना नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सैनिकों और उनके परिवारों को यह जानने की जरूरत है कि अगर उन्हें कभी चोट, बीमारी या घाव का सामना करना पड़ा, तो हम आप पर गर्व करेंगे और आपकी पीठ थपथपाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल