लाइव न्यूज़ :

जवानों से भरी लॉरी पर दागे रॉकेट, जिहादियों ने घात लगाकर नाइजीरिया के कम से कम 70 सैनिकों को मार डाला

By भाषा | Updated: March 25, 2020 05:49 IST

दो सैन्य अधिकारियों ने एएफपी को बताया कि सोमवार को बोरनो राज्य में गोर्गी गांव के पास से सैनिकों को एक लॉरी ले जा रही थी, तभी बागियों ने गाड़ी पर रॉकेट दागे। एक अधिकारी ने बताया कि हमले में कम से कम 70 सैनिकों की मौत हो गई। यह एक बड़ा नुकसान है।

Open in App
ठळक मुद्देनाइजीरिया के अशांत उत्तर पूर्वी क्षेत्र में जिहादी लड़ाकों ने सेना के काफिले पर घात लगा कर हमला किया, जिसमें कम से कम 70 सैनिकों की मौत हो गई।दो सैन्य अधिकारियों ने एएफपी को बताया कि सोमवार को बोरनो राज्य में गोर्गी गांव के पास से सैनिकों को एक लॉरी ले जा रही थी, तभी बागियों ने गाड़ी पर रॉकेट दागे।

नाइजीरिया के अशांत उत्तर पूर्वी क्षेत्र में जिहादी लड़ाकों ने सेना के काफिले पर घात लगा कर हमला किया, जिसमें कम से कम 70 सैनिकों की मौत हो गई। सैन्य सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दो सैन्य अधिकारियों ने एएफपी को बताया कि सोमवार को बोरनो राज्य में गोर्गी गांव के पास से सैनिकों को एक लॉरी ले जा रही थी, तभी बागियों ने गाड़ी पर रॉकेट दागे।

एक अधिकारी ने बताया कि हमले में कम से कम 70 सैनिकों की मौत हो गई। यह एक बड़ा नुकसान है।

दूसरे अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सैनिकों को ले जा रहे ट्रक को निशाना बनाया। हमले में गाड़ी जल गई और उसपर सवार सभी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि अब तक 70 शवों को बरामद किया जा चुका है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बचाव कार्य अभी चल रहा है। दोनों अधिकारियों ने बताया कि कई सैनिक जख्मी भी हुए हैं और कुछ को जिहादी बंधक बना कर ले गए। 

(सोर्स- एएफपी)

 

टॅग्स :नाइजीरियाआतंकी हमलाआतंकवादीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला