लाइव न्यूज़ :

यरूशलम में तनाव बढ़ा, गाजा पट्टी ने इजराइल की तरफ 36 रॉकेट दागे, इजराइली सेना ने किया पलटवार

By भाषा | Updated: April 25, 2021 09:42 IST

सेना ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिणी इजराइल के स्देरोत कस्बे की तरफ रॉकेट दागे जिन्हें हवाई सुरक्षा बलों ने रोक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइली पुलिस और धुर दक्षिणपंथी यहूदी समूहों से फलस्तीनियों की हिंसक झड़प से यरूशलम में तनाव बढ़ गया है। झड़पों में कम से कम चार पुलिसकर्मी और छह प्रदर्शनकारी घायल हो गए।झड़पें लगभग हर दिन हो रही हैं और इनके रुकने के कहीं कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

यरूशलमः संयुक्त राष्ट्र द्वारा शांति बनाए रखने की अपील और इजराइली नेताओं के आक्रामक ढंग से जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी के बावजूद गाजा पट्टी से इजराइल की तरफ शनिवार को फिर से रॉकेट दागे गए।

इजराइली पुलिस और धुर दक्षिणपंथी यहूदी समूहों से फलस्तीनियों की हिंसक झड़प से यरूशलम में तनाव बढ़ गया है। इजराइल और गाजा के बीच कई महीनों में सीमा-पार से इस पैमाने पर हिंसा हुई है। सेना ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिणी इजराइल के स्देरोत कस्बे की तरफ रॉकेट दागे जिन्हें हवाई सुरक्षा बलों ने रोक दिया।

शनिवार सुबह, गाजा पट्टी में आतंकवादियों ने इजराइल की तरफ करीब 36 रॉकेट दागे जबकि इजराइली सेना ने भी सत्तारूढ़ हमास समूह द्वारा संचालित ठिकानों पर पलटवार किया। ये रॉकेट उस वक्त दागे गए जब सैकड़ों फलस्तीनियों की पूर्वी यरूशलम में इजराइली पुलिस के साथ झड़प हुई। इन झड़पों में कम से कम चार पुलिसकर्मी और छह प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

रमजान के पवित्र माह के दौरान ये झड़पें लगभग हर दिन हो रही हैं और इनके रुकने के कहीं कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने गाजा और यरूशलम को लेकर शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों से चर्चा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को गाजा में बन रही हर स्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।

यरूशलम को लेकर उन्होंने कहा कि इजराइल हर किसी को उपासना की स्वतंत्रता देगा और उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की। क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र के दूत टोन वेनेसलैंड ने हिंसा की निंदा की और कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति बनाए रखने के लिए सभी पक्षों के साथ काम कर रहा है। 

टॅग्स :इजराइलसंयुक्त राष्ट्रअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल