Jennifer Lopez-Ben Affleck divorce: 640 मिलियन डॉलर का तलाक!, दो साल में मन भरा?, 2022 में शादी और 2024 में तलाक, ‘बेनिफर’ हो रहे...
By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 21, 2024 11:43 IST2024-08-21T11:40:03+5:302024-08-21T11:43:18+5:30
Jennifer Lopez-Ben Affleck divorce: मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री जेनिफर लोपेज ने फिल्म निर्माता बेन एफ्लेक से तलाक लेने का फैसला किया है।

file photo
Jennifer Lopez-Ben Affleck divorce: हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित जोड़ी में से एक मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री जेनिफर लोपेज और फिल्म निर्माता बेन एफ्लेक अलग होने का फैसला किया है। 2022 में शादी की और 2024 में अलग हो रहे हैं। दो साल में ही मन भर गया। इस खबर की पुष्टि लॉस एंजिलिस सुपीरियर कोर्ट ने की, जहां जेनिफर लोपेज ने अपनी शादी को खत्म करने के लिए अर्जी दी। दो दशक के रिश्ते में रहने और खूब सुर्खियां बटोरने के बाद फैसला किया है। हॉलीवुड के ‘पावर कपल’ कहलाने वाले इस जोड़े को उनके प्रशंसक प्यार से ‘बेनिफर’ कहते थे। 640 मिलियन डॉलर का तलाक हो रहा है?
Jennifer Lopez has filed for divorce from Ben Affleck after just 2 years of marriage. The split follows months of separation rumors and a dramatic love story that began with a Las Vegas wedding....#JenniferLopez#BenAffleckpic.twitter.com/zxWjUxu3QB
— Smriti Sharma (@SmritiSharma_) August 21, 2024
$640 million divorce: What will Jennifer Lopez and Ben Affleck fight for, there was no prenuptial agreement.
— The Gentlemen (@AyrtonLegend) August 21, 2024
Sources told Radar Online that Lopez, facing a divorce, felt Affleck was "parasitizing" on her fortune
After Jennifer Lopez filed for divorce from Ben Affleck on Tuesday,… pic.twitter.com/MYZbWjTIne
लोपेज ने मंगलवार को लॉस एंजिलिस में तलाक का मुकदमा दर्ज कराया। अदालत के रिकॉर्ड से पता चलता है कि लोपेज ने लॉस एंजिलिस सुपीरियर कोर्ट में मंगलवार को याचिका दायर की। सबसे पहले टीएमजेड वेबसाइट ने यह खबर दी थी। इसमें कहा गया था कि लोपेज ने बेन से अलग होने की तारीख 26 अप्रैल 2024 दर्ज करायी है।
Jennifer Lopez & Ben Affleck are divorcing after two years of marriage, according to documents obtained by Fox News Digital.
— Blanche Victoria (@tammytabby) August 21, 2024
Lopez filed for divorce on Tuesday in the Los Angeles County Superior Court. pic.twitter.com/RH6cKiT6hc
उन्होंने विवाह पूर्व किसी समझौते का उल्लेख नहीं किया है। वर्ष 2000 की शुरुआत में मुलाकात होने, एक-दूसरे से प्यार करने और सगाई करने के बाद यह दंपति अलग हो गया था। लेकिन लोगों को हैरत में डालते हुए वे दो दशक बाद फिर से एक हुए और 2022 में शादी की। उन्होंने 2003 में आयी ‘‘गिगली’’ और 2004 में ‘‘जर्सी गर्ल’’ फिल्म में एक साथ काम किया। दोनों के इससे पहले वैवाहिक संबंध थे।
Jennifer Lopez files for DIVORCE from Ben Affleck on second wedding anniversary - and there's NO pre-nup
— Lilian Chan (@bestgug) August 21, 2024
Ben Affleck and ex Jennifer Garner hop off plane with son Fin
He also was seen driving Garner in the front seat of his black BMW as they left the airport pic.twitter.com/Ens3VWr4cf
बेन एफ्लेक (52) ने जेनिफर गार्नर से 2005 में शादी की थी और दोनों के तीन बच्चे हैं। उन्होंने 2018 में तलाक ले लिया था। लोपेज (55) पहले तीन बार शादी कर चुकी हैं। उन्होंने पहले ओजानी नोआ (1997-1998) से और क्रिस जुड (2001-2003) से शादी की थी। उन्होंने और गायक मार्क एंथनी ने 2004 में शादी की थी और दोनों के 14 साल के जुड़वां बच्चे हैं।