लाइव न्यूज़ :

प्रतिष्ठित स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीतने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी बनी जैला

By भाषा | Updated: July 9, 2021 16:50 IST

Open in App

लेक ब्यूना विस्टा (अमेरिका), नौ जुलाई (एपी) लुइसियाना की 14 वर्षीय जैला एवांट गार्डे अमेरिका की प्रतिष्ठित स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीतने वाली पहली अफ्रीकी अमेरिकी बन गयी हैं और इस प्रतियोगिता के 96 वर्षों के इतिहास में वह अफ्रीकी मूल की दूसरी विजेता है।

जैला ने स्पेलिंग को अपने खाली वक्त का शौक बताया। हालांकि वह इसके लिए हर दिन सात घंटे अभ्यास करती हैं। जैला की बास्केटबॉल में रूचि है और उन्हें एक दिन ‘डब्ल्यूएनबीए’ के लिए खेलने की उम्मीद है और उनके नाम एक साथ कई गेंदों को ड्रिब्लिंग करने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड भी है।

जैला ने ‘‘मुरैया’’ शब्द की स्पेलिंग बताने के बाद बृहस्पतिवार रात को यह खिताब अपने नाम किया, जिसका मतलब है उष्णकटिबंधीय एशियाई और ऑस्ट्रेलियाई पेड़ों की एक प्रजाति।

टेक्सास के फ्रिस्को की 12 वर्षीय चैत्रा थुम्मला उपविजेता रही। जैला और चैत्रा दोनों ने कोल शाफर रे से प्रशिक्षण लिया था। येल का 20 वर्षीय छात्र कोल 2015 में इस प्रतियोगिता का उपविजेता रहा।

इससे पहले स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी के फाइनल में पहुंचने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रथम महिला जिल बाइडन से मुलाकात करने का अवसर मिला। जिल ने प्रतिभागियों तथा उनके परिवारों से बृहस्पतिवार शाम को मुलाकात की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको यह बताने के लिए व्यक्तिगत तौर पर यहां मौजूद रहना चाहती हूं कि राष्ट्रपति और मुझे आप सभी पर बहुत गर्व है।’’

प्रथम महिला ने कहा, ‘‘छठी कक्षा में मैं अपनी स्कूल की स्पेलिंग बी चैम्पियन थी। मुझे अगले चरण में जाने का मौका मिला था लेकिन क्षेत्रीय प्रतियोगिता वाले दिन मैंने अपनी मां से कहा कि मैं बीमार हूं। असलियत यह थी कि मैं बहुत ज्यादा घबरायी हुई थी इसलिए मैं आप सभी की काफी तारीफ करती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?