लाइव न्यूज़ :

प्रतिष्ठित स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीतने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी बनी जैला

By भाषा | Updated: July 9, 2021 12:11 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ जुलाई लुइसियाना की 14 वर्षीय जैला एवांट गार्डे अमेरिका की प्रतिष्ठित स्पेलिंग बी प्रतियोगिता, 2021 जीतने वाली पहली अफ्रीकी अमेरिकी बन गयी हैं और इस प्रतियोगिता के 93 वर्षों के इतिहास में वह दूसरी अश्वेत विजेता है।

वर्षों से इस प्रतियोगिता में दबदबा बनाए रखने वाले भारतीय-अमेरिकियों को इस बार दूसरे और तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। सैन फ्रांसिस्को की 12 वर्षीय चैत्रा थुम्मला और न्यूयॉर्क की 13 वर्षीय भावना मदिनी इस कड़े मुकाबले में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन भी इस प्रतियोगिता में मौजूद रहीं।

जैला ने ‘‘मुरैया’’ शब्द की स्पेलिंग बताने के बाद बृहस्पतिवार रात को यह खिताब अपने नाम किया, जिसका मतलब है उष्णकटिबंधीय एशियाई और ऑस्ट्रेलियाई पेड़ों की एक प्रजाति, जिस पर पिच्छकार पत्तियां और फूल होते हैं। जैला ने 50,000 डॉलर की पुरस्कार राशि जीती।

स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी ने प्रतियोगिता के बाद ट्वीट किया, ‘‘यह हमारे लिए खुशी का मौका है। 2019 में 370वें स्थान पर रहने के बाद जैला एवांट गार्डे ने 2021 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीत ली। सभी प्रतिभागियों को बधाई। शब्दकोश का सामना करने में सभी की तैयारी और साहस पर हमें गर्व है।’’ कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल यह प्रतियोगिता नहीं करायी जा सकी थी।

जैला ने फ्लोरिडा के ओरलैंडो में ईएनपीएन वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में फाइनल में 11 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए यह खिताब जीता। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली जैला इस प्रतियोगिता के 93 सत्रों में लुइसियाना की पहली निवासी और अफ्रीकी मूल की पहली अमेरिकी विजेता है। सीएनएन ने बताया कि इससे पहले एकमात्र अश्वेत विजेता 1998 में जमैका का जोडी एन मैक्सवेल था।

जैला की बास्केटबॉल में रूचि है और उन्हें एक दिन ‘डब्ल्यूएनबीए’ के लिए खेलने की उम्मीद है और उनके नाम एक साथ कई गेंदों को ड्रिब्लिंग करने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड भी है।

अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने जैला की ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बधाई हो जैला।’’

पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से भारतीय-अमेरिकियों का स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में वर्चस्व रहा है जबकि वे अमेरिकी आबादी का महज एक प्रतिशत हैं। 2008 के बाद से यह पहली बार है कि कम से एक विजेता या सह-विजेता दक्षिण एशियाई मूल का नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 1st T20I: टीम इंडिया का टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक की हार का सिलसिला खत्म करना है लक्ष्य

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

विश्व अधिक खबरें

विश्वतनाव फिर बढ़ने पर थाईलैंड ने कंबोडिया से सटी सीमा पर हवाई हमले शुरू

विश्वसौर तूफान: अंतरिक्ष से खतरे की आहट, इथियोपिया से उठे ज्वालामुखी गुबार से हवाई जहाजों...

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत