लाइव न्यूज़ :

अपने रॉकेट से अंतरिक्ष की सैर कर लौटे जेफ बेजोस

By भाषा | Updated: July 20, 2021 21:12 IST

Open in App

वैन हॉर्न (अमेरिका), 20 जुलाई (एपी) अंतरिक्ष यात्रा के लिए अपनी कंपनी ‘ब्लू ओरिजिन’ की पहली उड़ान पर मंगलवार को तीन लोगों के साथ जेफ बेजोस भी गए। ‘ब्लू ओरिजिन’ और अमेजन के संस्थापक बेजोस दूसरे अरबपति हैं जो अपने ही रॉकेट से अंतरिक्ष की यात्रा पर गए।

बेजोस अपने भाई, नीदरलैंड्स के रहने वाले 18 वर्षीय युवक और टेक्सास की रहने वाली 82 वर्षीय महिला पायलट के साथ सफर पर गए। इस यात्रा में बेजोस के साथ अंतरिक्ष जाने वाले सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग शख्स थे। दस मिनट की उड़ान के बाद रेगिस्तान में कैप्सूल के जरिए लौटे बेजोस ने इसे ‘‘अब तक का सबसे बेहतरीन दिन’’ बताया।

अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री एलन बी शेपर्ड के नाम पर ‘ब्लू ओरिजिन’ के न्यू शेपर्ड रॉकेट ने अपोलो 11 के चांद पर उतरने की 52वीं वर्षगांठ पर यात्रियों के साथ उड़ान भरी। बेजोस से नौ दिन पहले ‘वर्जिन गैलेक्टिक’ के रिचर्ड ब्रैनसन अंतरिक्ष गए थे।

रिचर्ड ब्रैनसन 11 जुलाई को अंतरिक्ष में जितनी ऊंचाई पर पहुंचे थे, उससे 10 मील (16 किलोमीटर) अधिक ऊंचाई 66 मील (106 किलोमीटर) पर ब्लू ओरिजिन का यान पहुंचा।

यात्रियों ने अंतरिक्ष में कुछ मिनट तक भारहीनता को महसूस किया। इसके बाद खिड़की से बाहर का नजारा दिखाने वाला कैप्सूल पैराशूट के जरिए धरती पर उतरा। कैप्सूल से बेजोस के निकलने के बाद उनके परिवार के लोगों ने जश्न मनाया। बेजोस के साथ इस यात्रा पर वैली फंक भी गयीं। फंक 1960 में नासा के अंतरिक्ष जाने के कार्यक्रम में 13 सदस्यीय महिला दल के प्रशिक्षण में शामिल रहीं थीं लेकिन वह अंतरिक्ष नहीं जा पायी थीं।

यह रॉकेट पूरी तरह स्वचालित था और ऐसे में उड़ान भरने और नीचे आने के लिये उसके अंदर प्रशिक्षित कर्मियों की कोई आवश्यकता नहीं थी। ब्रैनसन के ‘वर्जिन गैलेक्टिक’ रॉकेट विमान के संचालन के लिये दो पायलटों की आवश्यकता होती है। ‘ब्लू ओरिजिन’ की उड़ान में ओलिवर डेमेन पहले ऐसे शख्स हैं जिन्होंने इसके लिए किराया अदा किया। अंतरिक्ष जाने के लिए टिकट की बोली लगी थी उसमें डेमेन के पिता को टिकट मिला लेकिन वह नहीं जा पाए और उनके पुत्र अंतरिक्ष गए।

बेजोस के सपनों को साकार करने वाली यह उड़ान 2015 से न्यू शेपर्ड रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष की 15 सफल परीक्षण उड़ानों के बाद हुई है। पूर्व की परीक्षण उड़ानों में हालांकि कोई यात्री नहीं गया था।

बेजोस ने अमेजन के सिएटल मुख्यालय के पास केंट, वाशिंगटन में 2000 में ‘ब्लू ओरिजिन’ की स्थापना की थी। ‘ब्लू ओरिजिन’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बॉब स्मिथ ने कहा है कि इस साल के अंत तक कंपनी की दो और उड़ान अंतरिक्ष के लिए होगी।

ब्रैनसन द्वारा 2004 में शुरू ‘वर्जिन गैलेक्टिक’ के यान से यात्रा करने के लिए 600 लोग पहले से कतार में हैं। ब्रैनसन की कंपनी अगले साल लोगों के लिए यात्रा कार्यक्रम शुरू करने से पहले न्यू मेक्सिको से दो और यान को अंतरिक्ष भेजने वाली है।

‘द वाशिंगटन पोस्ट’ अखबार का मालिकाना हक रखने वाले बेजोस (57) पहली सीट पर बैठे थे। उनके बगल में 50 वर्षीय उनके भाई मार्क बेजोस, उसके बाद फंक और डेमेन थे। उन्होंने प्रशिक्षण में दो दिन गुजारे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला