लाइव न्यूज़ :

जापान के टीकाकरण मंत्री ने खुद के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की

By भाषा | Updated: September 10, 2021 19:12 IST

Open in App

तोक्यो, 10 सितंबर (एपी) जापान के टीकाकरण मंत्री तारो कोनो ने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख पद की दौड़ में खुद के शामिल होने की शुक्रवार को घोषणा की। इस पद पर आसीन होने वाले नेता के ही संसद द्वारा प्रधानमंत्री चुने जाने की संभावना है।

कोनो (58) वाशिंगटन डी. सी. के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वह धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते हैं। युवा आबादी में उनके काफी प्रशंसक हैं, जिनके साथ वह सोशल मीडिया के जरिए संवाद करते हैं। हालांकि, जापान की राजनीति में इस तरह की चीज बहुत कम ही देखने को मिलती है।

कोनो ने तोक्यो में कोविड-19 महामारी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैं आपके विचारों को अपनाउंगा, आपके साथ सूचना साझा करूंगा, एक ठोस संदेश दूंगा और इस संकट से निकलने के लिए आपके साथ काम करूंगा।’’

कोनो ने दावेदारी की यह घोषणा प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के अचानक के उस ऐलान के एक हफ्ते बाद की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह 29 सितंबर के मतदान में पार्टी के प्रमुख के तौर पर एक और कार्यकाल नहीं मांगेंगे। इसमें जीत हासिल करने वाला नेता ही संसद द्वारा प्रधानमंत्री चुना जाएगा क्योंकि पार्टी और इसके गठबंधन साझेदार के पास बहुमत है।

हालांकि, दो अन्य सांसदों ने भी अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है, जिनमें मध्यमार्गी पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा और पूर्व गृह मंत्री सानाई ताकैची शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल