लाइव न्यूज़ :

जापान का अंतरिक्ष यान क्षुद्र ग्रह से लाया मिट्टी और गैस के नमूने

By भाषा | Updated: December 15, 2020 17:37 IST

Open in App

तोक्यो, 15 दिसंबर (एपी) जापान की अंतरिक्ष एजेंसी के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि देश का ‘हायाबुसा-दो’ अंतरिक्ष यान सुदूर स्थित एक क्षुद्र ग्रह से उम्मीद से ज्यादा मात्रा में मिट्टी और गैस ले आया।

उन्होंने कहा कि इस महीने पूरा हुआ यह अभियान ग्रह अनुसंधान में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

‘जापान एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी’ (जाक्सा) ने कहा कि उसके अनुसंधानकर्ताओं ने जब सोमवार को कंटेनर को निकाला था तब उन्होंने अंतरिक्ष यान के कैप्सूल में शुरुआत में कुछ काले कण देखे थे।

मंगलवार को वैज्ञानिकों को उस कम्पार्टमेंट में और अधिक मिट्टी और गैस के नमूने मिले जो पिछले साल हायाबुसा के पहले अभियान के बाद जमा कर के रखे गए थे।

जाक्सा की हायाबुसा-दो परियोजना के प्रबंधक युइची सूडा ने डिजिटल माध्यम से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “रयुगु क्षुद्र ग्रह से एकत्र की गई रेत की अच्छी मात्रा और गैस की पुष्टि हुई है।”

उन्होंने कहा, “हमारे ग्रह के बाहर से लिए गए नमूने अब हमारे हाथ में हैं जिनकी हम कल्पना करते थे।”

सूडा ने क्षुद्र ग्रह से लाए गए नमूनों को विज्ञान जगत में मील का पत्थर करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना