साने ताकाइची को नया नेता चुना?, जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने की संभावना
By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 4, 2025 12:31 IST2025-10-04T12:22:54+5:302025-10-04T12:31:19+5:30
जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने शनिवार को पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को अपना नया नेता चुन लिया, जिसके साथ ही उनके देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने की संभावना बढ़ गई है।

file photo
तोक्योः जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने शनिवार को साने ताकाइची को अपना नया नेता चुना। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी। ताकाइची ने दूसरे दौर के मतदान में शिंजिरो कोइज़ुमी को 185-156 से हराकर रूढ़िवादी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की नेता बनीं। नेतृत्व की दौड़ पिछले महीने तब शुरू हुई, जब प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने कहा कि वह एक साल के कार्यकाल के बाद पद छोड़ देंगे। हालाँकि इस महीने के अंत में संसद में मतदान होने पर ताकाइची के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की पीएम बनने की संभावना है।
एलडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने पिछले साल दोनों सदनों में अपना बहुमत खो दिया था। 64 वर्षीय ताकाइची एक रूढ़िवादी राष्ट्रवादी हैं, जो पूर्व ब्रिटिश नेता मार्गरेट थैचर को अपने आदर्शों में से एक मानती हैं। ताकाइची ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा कराए गए अंतर-दलीय मतदान में कृषि मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी को हराया, जो लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइज़ुमी के पुत्र हैं।
Japan's ruling party elects Sanae Takaichi as new leader, likely to become country's first female prime minister, reports AP
— Press Trust of India (@PTI_News) October 4, 2025
ताकाइची जापान की लंबे समय से सत्तासीन रूढ़िवादी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की पहली महिला नेता बनकर इतिहास रचेंगी। ताकाइची ने प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की जगह ली है। पार्टी को उम्मीद है कि वह बड़ी चुनावी हार के बाद जनता का समर्थन हासिल करेगी और सत्ता में बनी रहेगी। जापान की अगली प्रधानमंत्री बनने की संभावना है।