लाइव न्यूज़ :

जापान के प्रधानमंत्री की जन सम्पर्क प्रमुख ने दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: March 1, 2021 10:25 IST

Open in App

तोक्यो, एक मार्च (एपी) जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा की जन सम्पर्क मामलों की प्रमुख माकिको यमादा ने इस्तीफा दे दिया है।

यमादा ने एक प्रसारक द्वारा उनके रात्रिभोज के लिए 70,000 येन (700 अमेरिकी डॉलर) दिए जाने की बात स्वीकार की थी। 2019 के इस मामले पर हाल ही में संसद में उन्हें विपक्षी सांसदों ने घेरा था और इस संबंध में उनसे सोमवार को और सवाल भी किए जाने हैं।

यमादा ने पहले कहा था कि उन्हें कुछ याद नहीं है या उन्हें स्थिति की पूर्ण जानकारी नहीं है।

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के संवाददाता सम्मेलन में सवाल पूछने के लिए पत्रकारों को चुनने की जिम्मेदारी भी यमादा की थी।

इस मामले में प्रसारक ‘तोहोकुशिंशा फिल्म कोर’ सवालों में है, जिसमें सुगा के बेटे काम करते हैं। इसने एक ऐसे राष्ट्र में वंशवाद का संदेह पैदा कर दिया है, जहां अच्छी नौकरी दुर्लभ ही बिना किसी जान-पहचान के मिल पाती है।

भव्य भोज स्वीकार करना नौकरशाही की नैतिकता का बनाए रखने वाले नियमों का उल्लंघन है। मंत्रालय के अधिकारियों ने कथित तौर पर ऐसे कई भोज स्वीकार किए और साथ ही ‘कैब’ का किराया भी लिया।

खबरों के अनुसार उक्त रात्रिभोज में शामिल हुए मंत्रालय के अन्य नौकरशाहों को दंडित किया गया है। वहीं ‘तोहोकुशिंश’ के प्रमुख ने पिछले महीने ही इस्तीफा दे दिया था।

सरकार के प्रवक्ता कैस्तसुदोबू कातो ने सोमवार को संसद को बताया कि यमादा ने इस्तीफा दे दिया है। वह पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में सक्षम नहीं है।

कातो ने बताया कि प्रधानमंत्री सुगा ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालांकि यमादा की बीमारी के संबंध में उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा