लाइव न्यूज़ :

जापान के प्रधानमंत्री मिले फाइजर के सीईओ से, टीके निरंतर मुहैया कराने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: July 23, 2021 15:13 IST

Open in App

तोक्यो, 23 जुलाई (एपी) जापान के प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को फ्राइजर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के साथ मुलाकात की और यह सुनश्चित करना चाहा कि दवा निर्माता वक्त पर कोविड-19 रोधी टीके देश को मुहैया कराएं क्योंकि देश में महामारी के बढ़ते मामलों के बीच टीकों की आपूर्ति चिंता का विषय है।

ओलंपिक खेलों के उद्घाटन के अवसर पर तोक्यो में मौजूद फाइजर इंक के सीईओ एल्बर्ट बोउर्ला का प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने आकासाका पैलेस में स्वागत किया। आमतौर पर इस महल में राष्ट्र प्रमुखों का स्वागत किया जाता है। सुगा ने फाइजर के प्रमुख का स्वागत ऐसे वक्त में किया है जब देश में स्थानीय अधिकारी केन्द्र सरकार पर टीकाकरण अभियान में तेजी लाने और आपूर्ति में निरंतरता बनाए रखने का दबाव बना रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह नाश्ते के वक्त दोनों के बीच करीब एक घंटे की मुलाकात के दौरान सुगा ने जापान में संक्रमण के हालात और टीकों की स्थिति पर उन्हें जानकारी दी। सुगा ने सीईओ से टीकों की निरंतर आपूर्ति करने का अनुरोध किया और कहा कि टीके सामाजिक और आर्थिक गतिविधियां शुरू करने का ‘‘ट्रंप कार्ड’’ हैं।

गौरतलब है कि जापान ने फाइजर के साथ जून तक दस करोड़ टीके प्राप्त करने का करार किया है। इसके अतिरिक्त जुलाई से सितंबर के बीच सात करोड़ अतिरिक्त टीके उसे मिलने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल