लाइव न्यूज़ :

जापान का परमाणु संयंत्र एक दशक बाद फिर से शुरू किया जा रहा

By भाषा | Updated: June 24, 2021 12:28 IST

Open in App

तोक्यो, 23 जून (एपी) मध्य जापान में 40 वर्ष से अधिक पुराने परमाणु संयंत्र का एक दशक बाद फिर से संचालन किया जाएगा जब जापान कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने के अपने लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मार्च 2011 के फुकुशिमा परमाणु हादसे के कारण बंद कर दिए गए इस संयंत्र में पहले एक घातक दुर्घटना हो चुकी है।

कनसाई इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन ने कहा कि फुकुई प्रांत में मिहामा नंबर तीन परमाणु संयंत्र में मजदूरों द्वारा के भीतर से नियंत्रण छड़ (कंट्रोल रॉड) हटाने के बाद बुधवार से काम शुरू हो गया।

रिएक्टर का संचालन 1976 में शुरू हुआ था और यह जापान का सबसे पुराना संयंत्र है। यह कंसाई इलेक्ट्रिक द्वारा संचालित तीन रिएक्टरों में से एक है जिन्हें उनके शुरुआती 40 साल की सक्रियता से आगे काम करने के लिए विस्तार दिया गया है और यह तीनों में से पहला है जिसे फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में दुर्घटना के बाद फिर से संचालन शुरू करने की इजाजत दी गई है। इस हादसे के बाद जापान के सभी रिएक्टरों में सख्त मानक तय कर दिए गए थे और सुरक्षा जांच व्यापक पैमाने पर होने लगी थी।

फुकुई और आसपास के इलाकों के कुछ निवासियों ने मिहामा नंबर तीन रिएक्टर के पुराने पड़ने की चिंताओं को लेकर ओसाका जिला न्यायालय में निषेधाज्ञा के लिए सोमवार को एक अनुरोध दायर किया।

इस रिएक्टर में 2004 में एक हादसा हुआ था जिसमें इसकी टर्बाइन इमारत में एक फटे हुए पाइप से गरम पानी और भाप के रिसाव के चलते पांच मजदूरों की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थे।

कनसाई इलेक्ट्रिक अन्य दो पुराने हो चुके रिएक्टरों - ताकाहामा नंबर 1 और नंबर दो को भी फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा