लाइव न्यूज़ :

भूकंप के तगड़े झटके से कांपा जापान का उत्तरपूर्वी तट, सुनामी का कोई अलर्ट नहीं

By भाषा | Updated: February 13, 2021 22:06 IST

Open in App

टोक्यो, 13 फरवरी (एपी) जापान के उत्तरपूर्वी भाग के तटवर्ती क्षेत्रों में शनिवार को जोरदार भूकंप आया जिसके झटके फुकुशिमा, मियागी और अन्य इलाकों में महसूस किये गये। वैसे सुनामी का कोई खतरा नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके टीवी ने खबर दी है कि शनिवार रात को 7.1 तीव्रता का भूकंप आने के बाद फुकुशिमा डायची परमाणु संयंत्र अब यह जांच करने में लगा कि इस केंद्र में कोई समस्या तो नहीं आयी है। दस साल पहले भयंकर भूकंप आने से इस परमाणु संयंत्र को बड़ा नुकसान पहुंचा था ।

सरकारी प्रवक्ता कत्सूनोबा काटो ने यहां संवाददाताओं को बताया कि वैसे ओनागावा या फुकुश डायनी जैसे क्षेत्रों के अन्य परमाण संयंत्रों से किसी गड़बड़ी की खबर नहीं है।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। काओ के मुताबिक टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कोरपोरेशन ने बताया कि भूकंप के बाद 860,000 घरों में बिजली गुल हो गयी।

उन्होंने बताया कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है, वैसे उत्तरपूर्वी जापान में कुछ ट्रेनों को रोक दिया गया एवं अन्य नुकसान का अब भी पता लगाया जा रहा है।

एनएचके टीवी पर प्रसारित वीडियो में एक भवन की दीवार की कुछ टुकड़े गिर गये और आलमारी से चीजें भी गिर गयीं।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र तल से करीब 60 किलोमीटर की गहराई पर था।

प्रधानमंत्री भूकंप की खबर आने के तत्काल बाद अपने कार्यालय गये जहां एक संकट सेंटर स्थापित किया गया।

भूकंप टोक्यो से लेकर दक्षिण पश्चिम तक महसूस किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब